: गाडरवारा,शिक्षक ने बच्चों को शिक्षण एवं खेलकूद सामग्री का किया वितरण
Fri, Feb 11, 2022
गाडरवारा। कहते है यदि किसी अच्छे कार्य को करने की लगन हो तो वह सफल होकर ही रहता है। कुछ इसी तर्ज पर क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक बंशीलाल अहिरवार ने कर दिखाया है। उन्होंने अपने स्वयं के खर्चे पर गत दिवस विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार की शिक्षण सामग्री खेलकूद सामग्री एवं मास्क इत्यादि का वितरण किया । विदित हो कि शिक्षक द्वारा विगत कई वर्षों से विद्यालय को सुंदर एवं बाल केंद्रित बनाने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर को हरे भरे फलदार एवं छायादार पेड़ पौधों से सुसज्जित करते हुए विद्यालय में विभिन्न प्रकार की छात्र उपयोगी सुविधाएं जैसे झूला, फिसल पट्टी, टेलीविजन ,ऑडियो सिस्टम इत्यादि की भी विद्यालय में व्यवस्था की गई है ताकि छात्र विद्यालय की ओर आकर्षित हो सकें साथ ही विद्यालय में स्वयं के व्यय पर विभिन्न प्रकार की चित्र कारी रंग रोगन इत्यादि का कार्य भी बहुत ही सुंदर तरीके से उनके द्वारा कराया गया है जिससे छात्र विद्यालय की ओर आकर्षित हो । इसके साथ ही शिक्षक द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम टेकापार में विगत कई वर्षों से स्वयं के व्यय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा हैऔर आज की स्थिति में ग्राम टेकापार में कई पौधे छायादार वृक्ष का रूप लेकर छाया प्रदान कर रहे हैं । उनका कहना है की अगर सभी शिक्षक इसी तरह अपने विद्यालय एवं आसपास के परिवेश को सुव्यवस्थित करने एवं छात्रों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करें तो निश्चित ही विद्यालयों की दशा में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सकता है। इस अवसर पर प्रधानपाठक नरेंद्र सिंह मालवे , छात्रा किरण लोधी सहित अन्य उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न
Thu, Feb 10, 2022
गाडरवारा।विगत दिवस शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता रखी गई जिसमें साईं खेड़ा की 5 टीम एवं देवरी मिढवानी की तीन टीमों ने भाग लिया । सर्वप्रथम सुबह 11:00 बजे प्रभारी बीआरसी संदीप स्थापक एवं बीएसी योगेंद्र झारिया प्रभारी प्राचार्य विनोद दुवे ने कार्यक्रम की शुरुआत की यह प्रतियोगिता दिन भर चली जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया । बालिका वर्ग में मिढवानी एवं साईं खेड़ा के बीच फाइनल मैच हुआ जिसमें मिढवानी ने साईं खेड़ा को हराकर फाइनल जीता। बालक वर्ग में साईं खेड़ा चेतन विद्यापीठ साईं खेड़ा टीम ने केशवानंद साईखेडा की टीम को हराकर फाइनल जीता । समापन समारोह मे मुख्य अतिथि प्रशांत शुक्ला जीनलाल सोनी देवेन्द्र राजपूत जमना सिलावट शिक्षक शेख जफरखान सुरेन्द्र पटैल शिवहरि उपाध्याय प्रशांत पटैल उपस्थित रहे मुख्य ।अतिथियो द्वारा विजेता उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की गई । साथ ही वेस्ट नेटर वालक वर्ग मे राज नोरिया वालिका वर्ग मे मुस्कान ठाकुर वेस्ट वूस्टर शिखा राजपूत आदित्य पटैल रहे कामेन्ट्री सुरेन्द्र पटैल एवं राज राजपूत द्वारा की गई । इस मोके पर वहोरन पटैल इन्द्रपाल पटैल पवन पटैल हेमराज पटैल दीपक अग्रवाल पंकज सोनी शेख जुग्गु उस्ताज ॠसि कहार हल्के कहार विक्रम राजपूत शेख इमरान एवं मिढवानी स्टाप उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,झिकोली घाट में बेटी शिक्षा प्रोत्साहन के साथ मनायी नर्मदा जयंती
Wed, Feb 9, 2022
गाडरवारा। प्रतिवर्ष अनुसार माँ रेवा के प्रकाट्यउत्सव पर झिकोली घाट में गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने पुण्य सलिला माँ नर्मदाजी का पूजन,अर्चन तीनो काल की महाआरती कर बेटियों के पैर पखारकर उन्हें वस्त्र,पठन लेखन सामग्री वितरण कर कन्याओ आशीर्वाद लिया ,वृद्ध व विप्र जनो को कंबल वस्त्र भेंट किये।पंडाल में कोरोना जागरुकता,वैक्सिनेशन व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के फ़्लेक्स ,बेनर लगाकर जागरूक किया।माँ रेवा के सभी भक्तजनों को खिचड़ी, खीर प्रसादी वितरण के साथ मास्क भी वितरण किये।उपरोक्त आयोजन में माँ विजयासन की बेटियां , स्टाफ व बसेड़िया परिवार,अनुज शर्मा ,मनोज शर्मा, कृष्णा राजपूत,महेन्द्र राजपूत, चंदन कुशवाहा, रुस्तम कुशवाहा,का विशेष सहयोग रहा।