: गाडरवारा,कदम संस्था द्वारा किया पौधारोपण
Sun, Mar 13, 2022
गाडरवारा।जन्मोत्सव सालगिरह पर पौधारोपण करती आ रही
कदम संस्था
का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का
845 वें सप्ताह
का पौधारोपण कार्यक्रम साईं अर्पणम् नेत्र चिकित्सालय के सामने स्थित
विद्युत वितरण केंद्र
के समक्ष संपन्न हुआ जिसमें अशोक जी राजपूत,संदीप स्थापक, लक्ष्मीनारायण नेमा,वीरेंद्र साहू रोमेश साहू,श्रीमती रानी साहू
के जन्म दिवस के अवसर पर एंव श्रीमती मंजू अनिल मेहरा, श्रीमती ममता राजेश दुबे ,श्रीमती विनीता कृष्ण कुमार चौकसे,श्रीमती सीमा मुकेश कौरव,की शादी की सालगिरह,पर पौधारोपण संपन्न हुआ।
जन्मदिवस व सालगिरह पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से शुभकामनाएं व शुभाशीष प्रदान कर उनकी मंगल कामना की । इस अवसर पर शिक्षक संदीप स्थापक ने कहा पेड लगाने उर्जा मिलती है डी के उपाध्याय यूडी शर्मा रिटायर प्रोफेसर अजय खत्री डा स्वाति कुरचानिया ने भी संवोधित किया इस मोके पर जय मोहन शर्मा प्राचार्य नारायण सोनी सुशील नीखरा राजेन्द्र गुप्ता सुरेन्द्र पटैल विश्वनाथ दुवे रामकुमार कौरव राकेश तिवारी कंछेदीलाल धानक ओमप्रकाश पारासर मनोज द्ववेदी एवं कदम साथियों की अभूतपूर्व उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की I
: जबलपुर,एयर इंडिया का विमान लैंडिग से पहले ही फिसला, विमान में सवार थे 54 यात्री सुरक्षित
Sat, Mar 12, 2022
जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट पर आज 12 मार्च दोपहर में 1 से 1:30 के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से आया एयर इंडिया का विमान एयरपोर्ट पर लैंड करते समय अनियंत्रित हो रनवे की लाइट को तोड़ता जमीन में उतर गया, हालांकि घटना में कोई भी जानकारी नहीं हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया विमान आज दिल्ली से जबलपुर यात्रियों को लेकर आया था।जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पर लैंड हो रहा था,तभी रनवे पर विमान उतरते समय एक टायर रनवे के नीचे जमीन पर चला गया।
जिससे विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।हालांकि विमान में सवार किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं| विमान में 54 यात्री 5 स्टाफ मौजूद था।
विमान के इस तरह से फिसलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं इसको लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर यह हादसा किस वजह से हुआ। वहीं इस हादसे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं शुरुआती विमान के अगले हिस्से में लगे लैंडिंग फ्रंट व्हील बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
: नरसिंहपुर,विधायक कप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Sat, Mar 12, 2022
नरसिंहपुर।
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विधायक कप वर्ष 2021- 22 के तहत विधायक जालम सिंह पटैल ने स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक कप प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, खो- खो, फुटबॉल, जूडो, कुश्ती, टेबल टेनिस आयोजित की जा रही हैं।
विधायक ने विधायक कप का शुभारंभ कर सभी खिलाड़ियों को संबोधित कर उत्साहबर्धन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, जिला खेल अधिकारी प्रदीप सिंह रावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी, श्री मेरसिंह गुमास्ता, मनमोहन सलूजा, रमाकांत धाकड़, ब्रजेश पटेल, अजय प्रताप सिंह, अजय साहू, भगवान सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद थे।