Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: जबलपुर,एयर इंडिया का विमान लैंडिग से पहले ही फिसला, विमान में सवार थे 54 यात्री सुरक्षित

Aditi News Team

Sat, Mar 12, 2022

जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट पर आज 12 मार्च दोपहर में 1 से 1:30 के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से आया एयर इंडिया का विमान एयरपोर्ट पर लैंड करते समय अनियंत्रित हो रनवे की लाइट को तोड़ता जमीन में उतर गया, हालांकि घटना में कोई भी जानकारी नहीं हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया विमान आज दिल्ली से जबलपुर यात्रियों को लेकर आया था।जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पर लैंड हो रहा था,तभी रनवे पर विमान उतरते समय एक टायर रनवे के नीचे जमीन पर चला गया।

जिससे विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।हालांकि विमान में सवार किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं| विमान में 54 यात्री 5 स्टाफ मौजूद था।

विमान के इस तरह से फिसलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं इसको लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर यह हादसा किस वजह से हुआ। वहीं इस हादसे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं शुरुआती विमान के अगले हिस्से में लगे लैंडिंग फ्रंट व्हील बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें