: बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला के चयन हेतु परीक्षा 27 अप्रेल को
Sat, Apr 23, 2022
बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला के चयन हेतु परीक्षा 27 अप्रेल कोगाडरवारा। एनटीपीसी द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत ग्रीष्मकालीन अवकाश में 9 मई से प्रस्तावित 1 माह की पूर्ण आवासीय निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन शासकीय शालाओ में अध्ययनरत 5 वी की छात्राओं हेतु किया जा रहा है। कार्यशाला में छात्राओं के चयन हेतु परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 10 वजे तक क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत साईंखेड़ा के उत्कृष्ट विद्यालय, बनवारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं गाडरवारा के कन्या नवीन विद्यालय सहित चीचली ब्लॉक के चीचली में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सालीचौका में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एवं करपगांव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्राओं को स्कूल के प्रधानपाठक के जरिये 25 अप्रैल तक संबंधित बीआरसी कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला में छात्राओं को गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, पर्यावरण , कम्प्यूटर की शिक्षा दी जाएगी।इसके अलावा स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, आत्मरक्षा, बेहतर संवाद, ,पारिवारिक संबंधों की महत्ता, संवेदना , योगा , साइबर सुरक्षा सहित खेलकूद, गायन, वादन, नाटक , पेंटिंग एवं हस्तशिल्प आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यशाला के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन एवं डीपीसी एस के कोसठी द्वारा जारी आदेश के पालन में बीआरसी डी के पटेल, गिरीश पटेल ने समस्त क्षेत्रीय प्रधानपाठको से अधिक से अधिक 5 वी में अध्ययनरत छात्राओं के आवेदन फार्म भरवाने की अपील की है।
: आरक्षण रोस्टर तैयार करने हेतु प्राचार्यो एवं लिपिकों को दी जानकारी
Sat, Apr 23, 2022
कन्या नवीन स्कूल में हुई साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के प्राचार्यो एवं लिपिकों की बैठकगाडरवारा। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के आदेशानुसार प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया के लिए 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर तैयार किए जाने के लिए साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के बीईओ, प्राचार्यों एवं लिपिकों की बैठक गत दिवस स्थानीय कन्या नवीन विद्या भवन में आयोजित की गई। बैठक में साईखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण ने 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर तैयार करने के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरक्षण रोस्टर तय समय सीमा में तैयार करना है। सभी संकुल प्राचार्य 100 विन्दुओ पर दी जाने वाली जानकारी सूक्ष्मता से तैयार करें उसमे किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो इस बात का ध्यान रखें। जानकारी तैयार करते समय जातिवार, विषयवार, वर्गवार आंकड़े पहले एकत्रित करें फिर उसे प्रपत्रों में क्रम अनुसार लिखें। रोस्टर तैयार करते समय संकुलों से सेवानिवृत्त, निलंबित, स्थानांतरण से आये एवं गए कर्मचारियो की जानकारी का उल्लेख स्पष्ट रूप से करें। इस अवसर पर उन्होंने बैठक में उपस्थित संकुल प्राचार्यो एवं लिपिकों की रोस्टर से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया। बैठक में प्रमुख रूप से चीचली बीईओ ए एस मसराम, प्राचार्य अनूप शर्मा, आरती पाठक, प्रतुल इंदुरख्या, जय मोहन शर्मा, एम के चक्रवर्ती, अनिल स्थापक, व्ही के कौरव, धर्मेन्द्र वर्मा, आनंद चौकसे,मोहन मुरारी दुबे, चन्द्रकांत याहू, संजय सोनी, विनय शंकर शर्मा, रामकुमार कौरव, के के दुबे, प्रसन्न दुबे, रामू सिंह मरावी, जितेंद्र प्रजापति, कैलाश पटैल , संगीता मेहरा , के के पाठक, संजय मालवीय, एम के मालवीय , नरेश कौरव, देवेंद्र सोनी आदि उपस्थित रहे
: गाडरवारा,अजाक्स ने किया सम्मान
Sat, Apr 23, 2022
अजाक्स ने किया सम्मान गाडरवारा _अनुसूचित जाति जनजाति के सामाजिक संगठनों एवं म.प्र.अजाक्स के संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में *संगीत शिक्षक" लीलाधर श्रीवास शास्त्रीय संगीत विशेषज्ञ गीतकार ,तबला वादक, हारमोनियम वादक, ढोलक वादक, एवं आयुर्वेदाचार्य निवासी टेकापार, (साईखेडा)* आपके द्वारा संगीत की विभिन्न विधाओं के क्षेत्र में एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में निशुल्क अभूतपूर्व श्रेष्ठ योगदान व समाज सेवा के श्रेष्ठ कार्यों लिए उनके निज निवास गाडरवारा पहुंच कर परिजनों की उपस्थिति में सम्मान पत्र एवं शाल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया उक्त अवसर पर मलखान मेहरा , प्रेम कोरी, भगवानदास कोरी, देवेंद्र पगारे, सुरेश जाटव, राजू ठाकुर, विनोद मांडले, प्रीतम अहिरवार, एवं बंशीलाल अहिरवार के साथ अन्य साथी विशेष रूप से उपस्थित रहे।