: गाडरवारा,आरटीई के तहत अशासकीय विद्यालयों का प्रशिक्षण आयोजित
Sat, May 7, 2022
आरटीई के तहत अशासकीय विद्यालयों का प्रशिक्षण आयोजितगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र मे आरटीई के तहत गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं में वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों की सत्र 2020-21 एवं 2021-22 हेतु अशासकीय स्कुलो द्वारा ऑनलाइन प्रपोजल तैयार करने के संबंध मे अशासकीय संस्थाओं के प्रधान अध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी गिरीश पटैल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीएसी योगेन्द्र झारिया एवं एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत ने प्रशिक्षण देते हुए यू डाईस डेटा फीडिंग के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर आरटीई ब्लॉक प्रभारी मनीराम मेहरा ने भी प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। प्रशिक्षण में बीएसी संदीप स्थापक ने भी प्रधान अध्यापकों से निर्धारित समय सीमा में डेटा फीडिंग कार्य को पूर्ण करने की अपेक्षा जताई। इस मौके पर समस्त जनशिक्षक एवं अशासकीय शालाओं के प्रधान अध्यापक मौजूद रहे।
: मातृ दिवस पर शासकीय चिकित्सालय को भेंट की जायेगी बैठक कुर्सी।
Fri, May 6, 2022
मातृ दिवस पर शासकीय चिकित्सालय को भेंट की जायेगी बैठक कुर्सी।साथ ही मातृ परमार्थ सेवा सम्मान समारोह होगा आयोजित।गाडरवारा। समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के तत्वाधान में मातृ दिवस 8 मई के अवसर पर मातृ परमार्थ सेवा सम्मान का आयोजन शासकीय चिकित्सालय में दोप 11,30 बजे से आयोजित किया जायेगा। जिसमे मुख्यातिथि श्रीमती सुनीता पटैल विधायक,विशिष्ट अतिथि श्रीमती साधना स्थापक पूर्व विधायक,श्रीमती अनीता जायसवाल पूर्व नपा अध्यक्ष,श्रीमती बसंती पालीवाल रोगी कल्याण समिति सदस्य,अध्यक्षता डॉ राकेश बोहरे प्रभारी शासकीय चिकित्सालय की उपस्तिथि में सम्पन्न होगा। जिसमे सामजिक क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाली मातृ तुल्य को परमार्थ सेवा सम्मान सम्मनित किया जायेगा। साथ ही श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की प्रेरणा से अपने आत्मीयजनों की स्मृति में 14 सीमेंट की बैठक कुर्सी शासकीय चिकित्सालय को भेंट की जाएगी। जिसमे स्व श्रीमति प्रतिभा कुशलेंद्र श्रीवास्तव की स्मृति में सौजन्य से रांगोली श्रीवास्तव,अक्षत श्रीवास्तव द्वारा,स्व श्रीमति केशर बाई राय एवं स्व श्रीमति इंदु बाई राय की स्मृति में सौजन्य से अशोक राय,आशीष राय द्वारा,स्व श्रीमति सरला रमाकांत गुप्ता की स्मृति में सौजन्य से शुभम,अनुज,हिमांशु गुप्ता द्वारा,स्व श्रीमति राधा लखन विश्वकर्मा की स्मृति में सौजन्य से संजय विश्वकर्मा,चेतन विश्वकर्मा द्वारा,स्व श्रीमति हल्की बाई कहार की स्मृति में सौजन्य से प्रेम बाई कहार,बबलू कहार दवाईवाला द्वारा,स्व श्रीमति शकुंतला ब्रिजपुरिया की स्मृति में सौजन्य से प्रदीप ब्रिजपुरिया,श्रीकांत ब्रिजपुरिया,डॉ सुनील ब्रिजपुरिया द्वारा,स्व श्रीमति किरण विजय कुर्मी की स्मृति में सौजन्य से पवन कुर्मी,ललित कुर्मी द्वारा,स्व श्रीमति राधा लखन विश्वकर्मा की स्मृति में सौजन्य से संजय विश्वकर्मा,चेतन विश्वकर्मा द्वारा,स्व श्री दुर्गा प्रसाद जायसवाल जी की स्मृति में सौजन्य से राकेश जायसवाल,शुभम जायसवाल,नमन जायसवाल द्वारा, स्व श्री गोविंद चौहान जी की स्मृति में सौजन्य से देवेंद्र चौहान,आकाश चौहान द्वारा,स्व श्रीमति केशर बाई गुप्ता की स्मृति में सौजन्य से गोपाल प्रसाद गुप्ता,विकास गुप्ता,विवेक गुप्ता द्वारा,स्व श्रीमती प्रभावती एवं पिताश्री स्व गोविंद प्रसाद नौगरहिया की स्मृति में सौजन्य से राकेश प्रो.सुनीता गुप्ता द्वारा,स्व श्रीमती चमेलीबाई एवं पिताश्री स्व बल्लभदास जी सोनी की स्मृति में सौजन्य से ओम प्रकाश सुधा सोनी,लालाजी तेल वाले द्वारा,स्व श्रीमती विमला एवं पिताश्री स्व श्यामलाल गुप्ता की स्मृति में सौजन्य से संजय सविता गुप्ता द्वारा भेंट की जाएगी। इस अवसर पर समिति संस्थापक आशीष राय ने गणमान्य जनों से उपस्थिति की अपील कि है।
: गाडरवारा। साईंखेड़ा के वार्ड नंबर 7 की दुर्दशा से जनमानस परेशान
Fri, May 6, 2022
एक तरफ नगर साईंखेड़ा में नगर परिषद द्वारा रैली निकालकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ वार्ड नंबर 7 साईं खेड़ा की सड़कों की स्थिति बद से बदतर है ।भीषण गर्मी होते हुए भी सड़कों पर कीचड़ मची हुई है ,जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वार्ड के लोगों ने नगर परिषद से मांग की है की बार्ड की नालियों को साफ किया जाए जिससे पानी की निकासी हो सके ,और राहगीरो को कीचड से छुटकारा मिल सके । वर्तमान मे शादी का सीजन चल रहा है लोगो की वारात दूसरे शहर से आ रही है इस कीचड को देखकर वे भी कहते है दादाजी धूनी वालो की नगरी के ये हाल है|