: गाडरवारा। साईंखेड़ा के वार्ड नंबर 7 की दुर्दशा से जनमानस परेशान
Aditi News Team
Fri, May 6, 2022
एक तरफ नगर साईंखेड़ा में नगर परिषद द्वारा रैली निकालकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ वार्ड नंबर 7 साईं खेड़ा की सड़कों की स्थिति बद से बदतर है ।भीषण गर्मी होते हुए भी सड़कों पर कीचड़ मची हुई है ,जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वार्ड के लोगों ने नगर परिषद से मांग की है की बार्ड की नालियों को साफ किया जाए जिससे पानी की निकासी हो सके ,और राहगीरो को कीचड से छुटकारा मिल सके । वर्तमान मे शादी का सीजन चल रहा है लोगो की वारात दूसरे शहर से आ रही है इस कीचड को देखकर वे भी कहते है दादाजी धूनी वालो की नगरी के ये हाल है|
Tags :