: गाडरवारा,एसडीएम ने किया पूरक परीक्षा का निरीक्षण
Wed, Jun 29, 2022
एसडीएम ने किया पूरक परीक्षा का निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा ने स्थानीय बीटीआई स्कूल में जारी माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वी बोर्ड की पूरक परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान छात्र छात्राओं से भी बातचीत करते हए शिक्षको से उनकी उपस्तिथि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा में छात्र छात्राओं की अधिक से अधिक उपस्थिति पर जोर दिया। विदित हो कि 10 की सामाजिक विज्ञान विषय की पूरक परीक्षा के पर्चे में कुल 70 में से 48 छात्र छात्राएँ उपस्थित एवं 22 अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य जयमोहन शर्मा, केंद्र अध्य्क्ष जनार्दन गजभिये , अर्पणा ब्राउन , सुरेन्द्र पटैल सहित छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।
: ईवीएम कमीशनिंग दल का प्रशिक्षण आयोजित
Wed, Jun 29, 2022
गाडरवारा ईवीएम कमीशनिंग दल का प्रशिक्षण आयोजितगाडरवारा। गत दिवस नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नपा गाडरवारा में पार्षद पदो के निर्वाचन हेतु स्थानीय बीटीआई स्कूल में ईवीएम कमीशनिंग के कार्य हेतु गठित दलों के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने कहा कि मतदान के दिन ईवीएम में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न आये इस बात को ध्यान मे रखकर ही ईवीएम कमीशनिंग का कार्य सावधानी से करें। प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को बाकायदा नोट करें जिससे कि कमीशनिंग में परेशानी न आये। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर एन पी साहू एवं राजेश गुप्ता ने ईवीएम से जुड़ी जानकारियां देते हुए ईवीएम कमीशनिंग से जुड़ी प्रक्रिया से अवगत कराया । प्रशिक्षण में सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेश मरावी सहित ईवीएम कमीशनिंग दल के सदस्य मौजूद रहे।
: सिहोरा में कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण
Wed, Jun 29, 2022
कलेक्टर ने किया सिहोरा में सिविल अस्पताल का निरीक्षण.सिहोरा।जबलपुर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने आज मंगलवार की रात करीब 9 बजे सिहोरा पहुँचकर सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया । इस मौके पर उन्होंने डीएमएफ मद से सिविल अस्पताल के चाइल्ड वार्ड, लेबर रूम और आकस्मिक चिकित्सा कक्ष के उन्नयन एवं अन्य सुविधाओं के विस्तार के किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया । डॉ इलैयाराजा ने सिविल अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई । उन्होंने अस्पताल को साफ-सुथरा रखने के लिये अभियान चलाने पर भी जोर दिया । जिला पंचायत की सीईओ डॉ सलोनी सिडाना, एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे l