: हाथ धुलाई दिवस एवं हिंदी की महत्ता पर कार्यक्रम आयोजित
Sat, Oct 15, 2022
हाथ धुलाई दिवस एवं हिंदी की महत्ता पर कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में अंतराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर छात्र छात्राओं ने शिक्षको के द्वारा बताये गए साबुन एवं पानी से हाथ धोने के सही तरीके से हाथ धोये। विदित हो कि उक्त कार्यक्रम की मुख्य थीम एवं विषय "सभी के हाथों की स्वच्छता के लिए-एकजुट हो"राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा तय की गई थी। हाथ धुलाई कार्यक्रम उपरांत आयोजित बालसभा में हिंदी की महत्ता एवं उपादेयता विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं को मप्र में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी भाषा मे शुरू होने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्रो को बताया कि हमारे प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू होने का लाभ छात्र छात्राओं को मिलेगा एवं उन्हें अंग्रेजी की जटिलता से भी मुक्ति मिलेगी। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक दशरथ प्रसाद जाटव एवं प्राथमिक शिक्षक पुरूषोतम मेहरा ने भी छात्र छात्राओं को मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई एवं हाथ धुलाई के लाभ बताये। कार्यक्रम के अंत मे हिंदी के ज्ञान के प्रकाश रूपी दीपक जलाए गए। कार्यक्रम में संस्था प्रधानपाठक धनराज धानक, विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर एवं लता कहार सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है की क्षेत्र की अधिकांश शालाओं में भी हाथ धुलाई दिवस एवं हिंदी की महत्ता पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
: गाडरवारा, आदर्श पटैल ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
Sat, Oct 15, 2022
आदर्श पटैल ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदकगाडरवारा। गत दिवस देवास में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय कुराश (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 12 वी कक्षा के छात्र आदर्श पटैल ने 80 किलो बालक वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। विदित हो कि उन्होंने व्यायाम निर्देशक सत्यप्रकाश ढिमोले के निर्देशन में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी उल्लेखनीय सफलता पर डीईओ सुंदरलाल धूवे, बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल सहित आदर्श स्कूल के शिक्षको ने शुभकामनाएं दी है।
: छत्तीसगढ़ पुलिस, गूगल मैप के माध्यम से हाईवे पर की जाएगी निगरानी।
Sat, Oct 15, 2022
🔸 गूगल मैप के माध्यम से हाईवे पर की जाएगी निगरानी।🔸 गूगल बताएगा एन.एच. पर जाम की स्थिति।🔸 आईटीएमएस में तैनात कर्मचारी 24 घंटे रखेंगे एन.एच. पर निगरानी।🔸 लाल ,नीला ,ऑरेंज कलर बताएगा जाम की स्थिति।डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश में एवं श्री विश्वास चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन एवं श्री सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने का प्रयास करती आ रही है इसी कडी में आज दिनांक को पुलिस नियंत्रण कक्ष, सेक्टर 06 में ,श्री सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं श्री अनीष सारथी, रक्षित निरीक्षक (यातायात) व आईटीएमएस टीम की उपस्थिति में गुगल मैप से जाम की स्थिति जानने को लेकर आईटीएमएस कर्मचारियों को बताया गया जिससे नेशनल हाईवे अंजोरा से कुम्हारी मार्ग को 24 घंटे निगरानी में रखा जायेगा जिसमें नीला, आरेंज, लाल कलर यातायात की स्थिति को निम्न प्रकार से बताईगी :-🔵 नीला कलर- यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है कि जानकारी देगा।🟠 आरेंज कलर - यातायात थोडा रूका हुआ या धीमी गति से चल रहा की जानकारी देगा।🔴 लाल कलर- लाल कलर यातायात जाम की स्थिति को बतायेगा।कभी कभी ट्रैफिक जाम का पता नही लगने से जाम और लंबा हो जाता है जिसे वाहन चालक निर्धारित समय पर अपने मंजिल तक नही पहुँच पाते है और असुविधा का सामना करना पड़ता है लेकिन गूगल मैप के माध्यम से जाम की स्थिति पता लगाना आसान हो जायेगा और जाम की स्थिति होने पर कंट्रोल रूम के द्वारा तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग व संबंधित यातायात जोन क्षेत्र को पाइंट दिया जावेगा जिस पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर पहुंच कर जाम को क्लीयर कराया जायेगा।