: एक नवंबर को आधे दिवस का अवकाश.
Sun, Oct 30, 2022
एक नवंबर को आधे दिवस का अवकाश.
राज्य शासन ने निर्देश जारी किए हैं कि एक नवम्बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सायं काल आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी शासकीय कार्यालयों में अपरान्ह आधे दिवस का शासकीय अवकाश रहेगा ।
इंदौर जिले में भी सभी शासकीय कार्यालयों में एक नवम्बर को आधे दिन का अवकाश रहेगा।
: प्रणम्य काशी(काशी पर कविता )
Sun, Oct 30, 2022
प्रणम्य काशी(काशी पर कविता )मृत्युञ्जय का घोषपरम् शिव की सत्ता से आप्लावितकाशी का शुभ्र शिखरकाशी भारतीय संस्कृति काप्राचीनतम दूत।सदियों से विश्व मस्तक परसनातन को सजाता हैसत्य जहाँ शिव में लय होता हैज्ञान वैराग्य भक्ति के आलोक मेंजहाँ नित्य गंगा का अविरल प्रवाह होता है।नित वेदों का गान करते पक्षी कलरव ।जो भूतल पर होने पर भीसंबद्ध नहीं है पृथ्वी से ,जो जगत की सीमाओं सेबंधी होने पर भी सभी काबन्धन काटनेवाली (मोक्षदायिनी) है,जो महात्रिलोकपावनी गंगाके तट पर सुशोभिततथा देवताओं से सुसेवित है,उत्तरवाहिनी गंगा धाराभष्मीभूत संपुरित धूलऋग्-यजु-साम-अथर्व गानवैराग्य विशिष्ट विमल अन्तरलीनकाशी जहाँ मृत्यु मोक्ष में परिणित होती हैमणिकर्णिका की चिता ज्वाला मेंआवाहित होती मृत्युकराती है जरा जीवन का अहसास।हरिश्चंद्र से शंकराचार्य तकसभी ने शिवरूप में किये हैंसत्य के दर्शन।विश्वरूप में ज्योतिर्लिंग में शिवबसे हैं काशी के कण -कण मेंमाँ अन्नपूर्णा का शाश्वत स्नेह अविरलसर्वत्र प्रवाहित वैदिक स्वरकाशी अंतस मेंपुष्ट वैराग्य रूपकाशी जहाँ पर मरना मंगल है,चिताभस्म जहाँ आभूषण है।गंगा का जल ही औषधि हैसत्य धर्म जिसके चरण हैं।गंगा के घाट जिसकी भुजाएं हैंपावन गंगाजल जिसका शोणित है।विश्वनाथ जिसका हृदय हैसंकटमोचन जिसका कवच हैमाँ अन्नपूर्णा जिसका चेतन है।चिदानंद ,चिन्मयी ,शिवलोककाशी सदा अविनाशीप्रणम्य शिवनमन काशी। सुशील शर्मा
: आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1-4) 379,34 भादवी के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया
Sun, Oct 30, 2022
जिला पुलिस मुंगेली
◾अवैध रूप से सागौन लकड़ी तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता
◾आरोपी सुनील श्रीवास एवं मंगल जायसवाल को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार
◾आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सागौन लकड़ी किया गया जप्त
◾थाना लोरमी में अपराधियों के विरुद्ध धारा 41(1-4) 379,34 भादवी का प्रकरण दर्ज
------०-------
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.10.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पैजनिया से अवैध सागौन लकड़ी को कुछ व्यक्ति अपने पिकअप में भरकर लोरमी के रास्ते पंडारिया की ओर जा रहे हैं, की सूचना पर लोरमी पुलिस द्वारा पिकअप का पीछा करते हुए ग्राम शारधा में नाकाबंदी कर आरोपियों के पिकअप को रोककर आरोपियों के कब्जे से सागौन लकड़ी जिसमें 100 नग पल्ला,10 नग चौखट, 6 नग पाटी बरामद किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1-4) 379,34 भादवी के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक बुधराम साहू, सहायक उप निरीक्षक नरेश साहू, प्रधान आरक्षक कुमार भगत, नोखेलाल, आरक्षक देवीचंद नवरंग, शिव शंकर गोयल, अजय बंजारे, लीलक साहू एवं कुलदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।