Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1-4) 379,34 भादवी के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया

Aditi News Team

Sun, Oct 30, 2022
जिला पुलिस मुंगेली ◾अवैध रूप से सागौन लकड़ी तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता ◾आरोपी सुनील श्रीवास एवं मंगल जायसवाल को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार ◾आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सागौन लकड़ी किया गया जप्त ◾थाना लोरमी में अपराधियों के विरुद्ध धारा 41(1-4) 379,34 भादवी का प्रकरण दर्ज ------०------- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.10.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पैजनिया से अवैध सागौन लकड़ी को कुछ व्यक्ति अपने पिकअप में भरकर लोरमी के रास्ते पंडारिया की ओर जा रहे हैं, की सूचना पर लोरमी पुलिस द्वारा पिकअप का पीछा करते हुए ग्राम शारधा में नाकाबंदी कर आरोपियों के पिकअप को रोककर आरोपियों के कब्जे से सागौन लकड़ी जिसमें 100 नग पल्ला,10 नग चौखट, 6 नग पाटी बरामद किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1-4) 379,34 भादवी के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक बुधराम साहू, सहायक उप निरीक्षक नरेश साहू, प्रधान आरक्षक कुमार भगत, नोखेलाल, आरक्षक देवीचंद नवरंग, शिव शंकर गोयल, अजय बंजारे, लीलक साहू एवं कुलदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें