ढाई वर्ष कि बच्ची का गुमाया ब्लड सेंपल : नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने
Aditi News Team
Tue, Sep 29, 2026
जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन ने ढाई वर्ष कि बच्ची का गुमाया ब्लड सेंपल,
नर्मदापुरम - भा.म.संघ से संबध्द न.पा. कर्म. मजदूर संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया है कि एम्स भोपाल के मार्गदर्शन पर ढाई वर्ष कि लड़की मोक्षिता वर्मा के ब्लड कि जांच करवाना थी जिला चिकित्सालय में दिनांक - 28/09/2026 समय दिन में 9-30 लेब में डिपार्टमेंट रजिस्ट्रेशन नंबर 20260010961 में तीन चार जांच के लिए अलग-अलग ब्लड सेंपल के लिए निकाला गया जिसकी जांच रिपोर्ट काउंटर से शाम को नहीं दी गई
आज दिनांक - 29/09/2026 में घर के सदस्यों के द्वारा ब्लड जांच रिपोर्ट लेने के जिला चिकित्सालय काउंटर पर संपर्क किया गया उनके द्वारा बताया गया कि लेब से आज भी ब्लड रिपोर्ट नहीं आई है आप लेब में संपर्क करें लेब में संपर्क करने के बाद पदस्थ स्टाफ के द्वारा कहा गया है कि ब्लड सेंपल मिल नहीं रहें हैं कहीं रखा गये है आप सुबह कल आकर दोबारा जांच के लिए ब्लड सेंपल दे दे और शाम तक ब्लड रिपोर्ट काउंटर से प्राप्त कर लेना ।
ढाई वर्ष कि बच्ची के ब्लड सेंपल जांच को लेकर जिला चिकित्सालय में लेब टेक्नीशियन के द्वारा जो लापरवाही कि गई है यह अपराध कि श्रेणी में आता है इस कार्य कि जितनी निंदा कि जाये कम है मजदूर संघ जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ जिला चिकित्सालय अधिकारी से अपेक्षा करता है कि वह यह मामला अपने संज्ञान में लेते हुए दोषी लेब टेक्नीशियन कर्मचारियों के प्रति दंडात्मक कार्यवाही करें ताकि भविष्य में अन्य किसी परिवार के बच्चों के प्रति ऐसी पुनरावृत्ति न हो सकें ।
Tags :
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नर्मदापुरम