: तेंदूखेड़ा, विश्व हिंदू परिषद तेंदूखेड़ा द्वारा चलाया जा रहा हित चिंतक अभियान
Mon, Nov 14, 2022
विश्व हिंदू परिषद तेंदूखेड़ा द्वारा चलाया जा रहा हित चिंतक अभियानतेंदूखेड़ा। विगत 12 नवंबर को प्रखंड तेन्दूखेडा में विश्व हिंदू परिषद द्वारा हित चिंतक अभियान चलाया गया जिसमें ग्राम मनकापुर, ग्वारी, तेंदूखेड़ा सहित क्षेत्र के अन्य गांवों में भी समाज के हर वर्ग जाति के हिन्दू सनातनी भाइयों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री बी.डी. चडार, प्रखंड प्रभारी व जिला गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल महेन्द्र सिंह सराठे, जिला मिलन केन्द्र प्रमुख भोजराज लोधी, प्रखंड अध्यक्ष धनंजय तिवारी, प्रखंड मंत्री सक्षम सोनी, प्रखंड सह संयोजक हेमन्त राय, प्रखंड सह संयोजक अनिल ठाकुर, रामफल सिंह राजपूत, सोनू महाराज, मनोहर राठौड़, स्वरूप श्रीवास, बंटी श्रीवास बीकोर सहित अन्य कार्यकर्त्ता कार्यक्रम में शामिल रहे। समाज के हर वर्ग, जाति के लोग हित चिंतक अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है, प्राप्त जानकारी अनुसार अभी तक कुल २४० हितचिंतकों को जोड़ा जा चुका हैं।
: टेकापार में बच्चों ने रंगोली के जरिये दिया गणितीय संदेश
Mon, Nov 14, 2022
टेकापार में बच्चों ने रंगोली के जरिये दिया गणितीय संदेश गाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला में आयोजित बालसभा में छात्र छात्राओं ने आकर्षक रांगोलियाँ बनाकर खेल खेल गणित सीखने का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने गणित विषय की विभिन्न ज्यामितीय आकृतियां वृत्त, अर्धवृत्त, त्रिभुज एव चतुर्भुज आदि की रंगोलियां बनाकर गणित विषय पर उनकी समझ विकसित की। इस अवसर पर शाला की प्रधानपाठक श्रीमती सुनीता सोनी ने बताया कि बालसभा का उपयोग हम लोगो ने छात्र छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा विकसित करने के साथ साथ उनके गणित अभ्यास के लिए किया है। इस अवसर पर शाला से नम्रता धानक ,प्रियांशी धानक, साक्षी कौरव, संजय कौरव , शहजाद खान, मानसी कौरव, हिना खान, मुस्कान यादव ,कृष्णा धानक, माया धानक ,राजकुमारी धानक ,अंशिका कौरव, राजेश धानक ,अमित धानक, सुमित यादव ,माया धानक, शाहजहां सुहेना खान, निकिता धानक भागेश धानक, प्रियांश कौरव,सागर यादव , उमाशंकर धानक , जितेन्द्र धानक , अभिषेक धानक आदि की सहभगिता रही।
: पीएसएम कालेज के दल ने की आदर्श स्कूल की मॉनिटरिंग
Mon, Nov 14, 2022
पीएसएम कालेज के दल ने की आदर्श स्कूल की मॉनिटरिंगगाडरवारा। गत दिवस प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान (पीएसएम) जबलपुर से आशीष माथुर एवं अक्षय तिवारी द्वारा स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा की मॉनिटरिंग की गई। इस अवसर पर शाला स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया । मॉनिटरिंग के दौरान उन्होंने उपस्तिथि पंजी एवं शिक्षको द्वारा कराए जा रहे शिक्षण कार्यो की जानकारी ली। उनके द्वारा विषय की पाठ योजनाएं सूक्ष्म शिक्षण कौशल प्लान आदि का अवलोकन कर जांचा गया एवं सभी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कक्षा में जाकर बच्चों से संवाद किया और समस्त स्टाफ के साथ ओशो रजनीश के उस कक्षा कक्ष को देखा जहां बैठकर उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। इस अवसर पर प्राचार्य के के वर्मा एवं समस्त शाला स्टाफ द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर डॉ सुशील शर्मा, राजेश गुप्ता, आर पी महिलांग, के के शर्मा, रामकुमार कौरव, ज्योति पाराशर, अर्चना नामदेव सहित लालजी प्रसाद कपाड़िया, अर्चना जायसवाल, विनीता नागवंशी एवं वर्षा सकवार आदि उपस्थित रहे