Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

गौसेवकों और पुलिस की सक्रियता के चलते वाहन जप्त, हुई एफआईआर की कार्यवाही

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

: टेकापार में बच्चों ने रंगोली के जरिये दिया गणितीय संदेश 

Aditi News Team

Mon, Nov 14, 2022
टेकापार में बच्चों ने रंगोली के जरिये दिया गणितीय संदेश   गाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला में आयोजित बालसभा में छात्र छात्राओं ने आकर्षक रांगोलियाँ बनाकर खेल खेल गणित सीखने का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने गणित विषय की विभिन्न ज्यामितीय आकृतियां वृत्त, अर्धवृत्त, त्रिभुज एव चतुर्भुज आदि की रंगोलियां बनाकर गणित विषय पर उनकी समझ विकसित की। इस अवसर पर शाला की प्रधानपाठक श्रीमती सुनीता सोनी ने बताया कि बालसभा का उपयोग हम लोगो ने छात्र छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा विकसित करने के साथ साथ उनके गणित अभ्यास के लिए किया है। इस अवसर पर शाला से नम्रता धानक ,प्रियांशी धानक, साक्षी कौरव, संजय कौरव , शहजाद खान, मानसी कौरव, हिना खान, मुस्कान यादव ,कृष्णा धानक, माया धानक ,राजकुमारी धानक ,अंशिका कौरव, राजेश धानक ,अमित धानक, सुमित यादव ,माया धानक, शाहजहां सुहेना खान, निकिता धानक भागेश धानक, प्रियांश कौरव,सागर यादव , उमाशंकर धानक , जितेन्द्र धानक , अभिषेक धानक आदि की सहभगिता रही।

Tags :

जरूरी खबरें