: गाडरवारा, दिव्यांग बच्चों की स्पर्धाएं आयोजित
Mon, Nov 28, 2022
दिव्यांग बच्चों की स्पर्धाएं आयोजितगाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा मैदान पर जिला शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए खेलकूद, ड्राइंग, पेंटिंग , दौड़ , बाल्टी दौड़, कुर्सी दौड़ एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल एवं उनके स्टाफ ने विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया तदोपरांत अतिथियॉ का स्वागत उपस्थित शिक्षको द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पूर्व दिव्यांग छात्र छात्राओं का पंजीयन किया गया तदोपरांत सभी प्रतियोगिताएं बारी बारी से आयोजित की गई जिनमे दिव्यांग बच्चों ने बड़ी सँख्या में सहभगिता दी। प्रतियोगिताओं के अंत मे रंगोली में रश्मि गौंड ने प्रथम, हर्षिता वंशकार ने द्वितीय, चित्रकला में देवांश रजक ने प्रथम,सोमेश विश्वकर्मा ने द्वितीय, दौड़ में तीरथ कहार ने प्रथम, कृष्णपाल ने द्वितीय, हर्ष ठाकुर ने तृतीय , कुर्सी दौड़ में रामकिशन ठाकुर ने प्रथम, लव कुश कहार ने द्वितीय , मेहंदी में गायित्री गोस्वामी , गायन में अरुण केवट ने प्रथम स्थान हासिल किया जिन्हें जनपद शिक्षा समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल कौरव , शुभम कौरव एवं मनोज कौरव सहित अन्य अतिथियॉ ने उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्पर्धाओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्पर्धाओं में भाग लेने वाले सभी दिव्यांग बच्चों को पाली के सहायक शिक्षक सिराज अहमद सिद्दिकी की तरफ से बल्ला एवं बाल देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हए जनपद शिक्षा समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल कौरव ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए स्पर्धाओं का आयोजन एक सराहनीय कार्य है। साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि जिला शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार ये स्पर्धाएं आयोजित की गई है जिनमे साईंखेड़ा ब्लॉक की शासकीय शालाओ के दिव्यांग बच्चों ने सहभगिता की है। हम सभी को दिव्यांग बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए अच्छे कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया , हल्केवीर पटैल एवं देवेंद्र बसेडिया ने किया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन बीएसी मनीराम मेहरा ने किया। कार्यक्रम में नवाचारी राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त नवाचारी शिक्षक हल्केवीर पटैल ने मंच से पिठवानी के माध्यमिक शिक्षक पवन राजौरिया की मुक्त कंठ से सराहना की। स्पर्धाओं के आयोजन में जनशिक्षक प्रशांत राय, बनवारी लाल नागवंशी, प्रमोद पठारिया, नेपाल झारिया, सुरेंद्र राजपूत, मो अपसार खान, रामकृष्ण अहिरवार, प्रदीप मालवीय, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्दिकी, पवन राजौरिया, प्रभात रूसिया, प्रकाश नामदेव संतोष कौरव, भानु राजपूत, देवेंद्र बसेडिया, सुषमा तिवारी, प्रियंका अग्रवाल, जागृति विश्वकर्मा, प्रीतम रूसिया , राघवेंद्र राजपूत, सुरेन्द्र मरकाम आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा।https://youtu.be/Y2m6D5z14t8
: पुलिस लाइन पन्ना के परेड ग्राउंड मे आयोजित की गई जनरल परेड
Mon, Nov 28, 2022
पुलिस अधीक्षक पन्ना ने फैमिली क्वार्टर्स लाइन्स एवम पूरे पुलिस लाइन परिसर की स्वच्छता का किया निरीक्षणओ आर एवम गुजारिश कैंप में जवानों के प्रकरणों का किया निराकरणपुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार एवम शुक्रवार को जनरल परेड का आयोजन किया जा रहा है । इस परेड में जवानों में एकता और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के साथ साथ शस्त्र कवायद को भी बेहतर बनाया जाता है। सप्ताह में दो बार आयोजित होने वाली इन परेड से ना केवल जवानों की नियमित फिटनेस बेहतर होती है बल्कि परेड के बाद ओ आर एवम गुजारिश कैंप में जवानों के लंबित प्रकरणों , अवकाश , गैरहाजिरी , वेतन , समयमान वेतनमान , निलंबन ,सजा इनाम , स्थानांतरण आदि मामलों का पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल निराकरण किया जाता है तथा जवानों से प्रत्यक्ष संवाद भी स्थापित हो जाता है।इसके साथ ही साथ पुलिस लाइन स्थित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों की देखरेख, भौतिक अवसंरचना रखरखाव एवम परिसर की स्वच्छता का भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मुआयना किया जाता है । हाल के दिनों में पन्ना पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली इस परेड में पुलिस अधीक्षक पन्ना , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना एवम समस्त एसडीओपी साहिबान के लगातार भाग लेने से पुलिस बल के अनुसासन एवम समन्वय में गुणात्मक सुधार परिलाक्षित हुए हैं। आगामी माह में श्रीमान आईजीपी सागर ज़ोन सर का वार्षिक निरीक्षण भी प्रस्तावित है जिसकी तैयारियां भी पुलिस लाइन पन्ना के साथ साथ समस्त पुलिस थानों एवम चौकियों में देखी जा सकती है। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा भी फैमिली क्वार्टर लाइन्स और पुलिस के कार्यालयों एवम अन्य क्षेत्रों में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए है।
: गाडरवारा, 882 वे सप्ताह हुआ पौधारोपण
Sun, Nov 27, 2022
882 वे सप्ताह हुआ पौधारोपण
गाडरवारा ।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही* **कदम संस्था* का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का *882 वें सप्ताह* का पौधारोपण *पंचवटी कॉलोनी में रक्षाम्बे किराना स्टोर्स के समक्ष* संपन्न हुआ जिसमें -जिनेश जी जैन समाज सेवी, कुमारी काजोल वसा, कुमारी यशी आरसे , कुमारी श्वेता नौरिया ,कुमारी भावना शर्मा और श्रीमती राधा गोस्वामी के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।जन्मदिवस पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर कदम साथियों अजय खत्री, डाक्टर स्वाति कुरचानिया , जय मोहन शर्मा, मनोज द्ववेदी ,सुनील नीखरा ,सुरेंद्र पटेल ,नारायण सोनी ,सुरेन्द्र साहू के अलावा पंचवटी कालोनी वासियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की इस मौके पर बोलते हुए समाजसेवी जिनेश जैन ने कहा कदम संस्था द्वारा नगर गाडरवारा को हरा-भरा बनाया है वह बधाई के पात्र हैं हम हमेशा सहयोग करते रहेगे।