: धान खरीदी केन्द्र पचामा में ही कराए जाने धरना देकर फूंका पुतला
Tue, Nov 29, 2022
धान खरीदी केन्द्र पचामा में ही कराए जाने धरना देकर फूंका पुतला
मध्य प्रदेश किसान सभा के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम
पचामा एवं भटरा ग्राम के किसानों की धान एवं गेहूं की खरीदी ग्राम पचामा में ही केन्द्र बनाकर अभी तक होती रही है लेकिन इस वर्ष प्रशासन द्वारा सालीचौका से आगे स्वर्ण परी वेयर हाउस पोडार तिराहा किया गया है जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, एक तरफ शासन का कहना है किसानो को कोइ असुविधा न हो और दूसरी तरफ किसानों को बनी बनाई व्यवस्था को बिगाड़ते हुए परेशानी में डाला जा रहा है,
सरपंच सहित ग्रामीणों ने 25 /11/2022को एस डी एम महोदया जी को ज्ञापन देकर पचामा केन्द्र संचालित करने का निवेदन किया था उन्होंने आश्वासन भी दिया था। धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन अभी तक कोई आदेश न होने के कारण 29 नवंबर 2022को रामजानकी मन्दिर पर धरना देकर रैली सेवा सहकारी समिति पचामा के सामने पहुंचकर शासन प्रशासन की अव्यवस्था का पुतला फूंककर एस डी एम महोदया गाडरवारा के नाम ए एस आइ विजय पटेल को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई है यदि कल दिनांक 30 नवंबर तक आदेश जारी नहीं होते तो ग्रामवासी शाम से ही गांव में घर घर आटा दाल लकड़ी कंडे एवं सब्जी के लिए चंदा एकत्रित करके 1दिसंबर 2022को एस डी एम कार्यालय का घेराव कर अनिश्चित कालीन डेरा डाला जायेगा और वहीं पर भोजन रहना खाना वहीं होगा जिसकी जबाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
मध्य प्रदेश किसान सभा अपील करती है प्रशासन किसान हित में केंद्र संचालित करने आदेशित करे।
: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Tue, Nov 29, 2022
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें- कलेक्टर
कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक
नरसिंहपुर।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सोमवार को समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाये। अधिकारी स्वयं एक- एक शिकायत को पढ़ें और शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करें।
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और खाद्य विभाग की शिकायतों के निराकरण की प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग की शिकायतों का तेजी से निराकरण किया जाये, अन्यथा संबंधित बीएमओ के वेतन का भुगतान नहीं किया जाये। जिला आपूर्ति अधिकारी बैठक लेकर खाद्य विभाग की शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करायें। शिकायतों के निराकरण के लिए एसडीएम सभी विभागों से समन्वय कर निराकरण सुनिश्चित करायें। जिन अधिकारियों की माह नवम्बर 2022 की शिकायत अनअटेंडेट/ अनिराकृत हैं, वे प्रति शिकायत 500 रूपये के मान से जुर्माना रेडक्रास में जमा कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनका वेतन रोका जायेगा। अगले माह भी शिकायत अनिराकृत रहने पर एक हजार रूपये का जुर्माना लगाया जायेगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का कोई भी प्रकरण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में लंबित नहीं रहना चाहिये, इसमें शतप्रतिशत सेचुरेशन हो। अगले सप्ताह तक समय सीमा का प्रकरण लंबित रहने पर संबंधित अधिकारी पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा। सभी एसडीएम जनजातीय कार्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थायें सुचारू रूप से सुनिश्चित करायें। छात्रावास की सभी रिक्त सीटें 10 दिन के भीतर भर जाना सुनिश्चित होना चाहिये।
कलेक्टर ने कहा कि निर्माणाधीन सड़कों के कार्य समय सीमा में पूर्ण करायें। सड़कों के शोल्डर व्यवस्थित रहना चाहिये। सुश्री बाफना ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि आरबीसी 6- 4 के अंतर्गत राहत के प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिये। इन प्रकरणों का निराकरण तत्परता से सुनिश्चित हो।
कलेक्टर ने मतदाता सूची के शतप्रतिशत शुद्धिकरण के कार्य को प्राथमिकता से कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शासकीय व अशासकीय स्कूलों और कॉलेजों में शिविर लगाकर सभी पात्र विद्यार्थियों के वोटर आईडी बनवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग विशेष अभियान चलायें, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर- घर जायें। अधिकारी अपने भ्रमण के दौरान वोटर आईडी चैक करें। मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवायें जायें। सभी अधिकारी स्वयं का नाम और अधीनस्थ अमले का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें। इसके लिए आवश्यकतानुसार विभागवार शिविर लगाये जायें।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि वे फील्ड में जायें और बॉटम वाली ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की मॉनीटरिंग करें। धान खरीदी केन्द्रों की सभी व्यवस्थायें पुख्ता रहें, कहीं से भी शिकायत नहीं मिलना चाहिये। उन्होंने बैठक में उपस्थित नहीं रहने और समय पर तौल कांटों का सत्यापन नहीं करने पर नापतौल निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि दो दिन के भीतर सभी खरीदी केन्द्रों में नापतौल कांटों/ मशीनों का सत्यापन सुनिश्चित किया जावे।
कलेक्टर ने गन्ना खरीदी, भुगतान, बकाया आदि से संबंधित जानकारी नियमित रूप से देने के निर्देश उप संचालक कृषि एवं सहायक संचालक गन्ना को दिये। उन्होंने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को शतप्रतिशत ई- केवायसी एवं मोबाइल सीडिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये और असंतोषजनक कार्य वाले कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों का वेतन काटने की हिदायत दी।
कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जब भी दौरे पर जायें, तो स्कूल का निरीक्षण करें और निर्धारित प्रपत्र में जानकारी दें। कलेक्टर ने नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा के दौरान स्कूलों के आसपास से गुटखा आदि की गुमटियां हटवाने के निर्देश दिये।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, जाति प्रमाण पत्र अभियान, हाईकोर्ट में लंबित प्रकरण, निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, आयुष्मान कार्ड, धान उपार्जन, उर्वरक की उपलब्धता, किसानों को गन्ना का भुगतान, समय सीमा के लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
गन्ना का भुगतान बकाया रहने पर किसान एसडीएम को आवेदन दे सकते हैं
नरसिंहपुर।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार किसानों को गन्ना का समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सभी एसडीएम अपने- अपने कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को अपरान्ह 3 बजे से और जनसुनवाई में किसानों से आवेदन लेंगे। जिन किसानों को सुगर मिल द्वारा समय पर भुगतान नहीं किया गया है, वे संबंधित एसडीएम कार्यालय/ जनसुनवाई में आवेदन दे सकते
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2023
18- 19 वर्ष के नवीन मतदाताओं तथा महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देश
नरसिंहपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में 9 नवंबर से फोटो मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 का शुभारंभ हुआ है। इसमें 8 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। प्राप्त हुए आवेदनों का 26 दिसंबर तक निराकरण किया जाएगा। इसके बाद 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार वैद्य ने मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के नवीन मतदाताओं तथा महिला मतदाताओं के नाम प्राथमिकता से जोड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। ये निर्देश सभी एसडीएम, प्राचार्य पीजी कॉलेज नरसिंहपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका और सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिये गये हैं।
इस सिलसिले में जारी निर्देशों में कहा गया है कि जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र में 18- 19 वर्ष के नवीन मतदाताओं के नाम व छूटे मतदाताओं के नाम और ऐसे मतदान केन्द्र जहां महिला मतदाताओं का जेंडर रेसियो कम है, वहां महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रारूप- 6 प्राप्त करने और अपात्र व्यक्तियों (मृत/ स्थानांतरित) के नाम काटने के लिए प्रारूप- 7 प्राप्त करने की कार्यवाही की जा रही है।
जिले में महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नोडल अधिकारी होंगी। इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि जिले के प्रत्येक ग्राम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी रहेगी कि वह ग्राम की सभी महिलायें जिनकी उम्र एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष हो चुकी है, उनके नाम और मतदाता सूची में छूटे महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए नामों को सूचीबद्ध करें और उनके प्रारूप- 6 प्राप्त कर मतदान केन्द्र के बीएलओ को उपलब्ध करायें।
प्राचार्य पीजी कॉलेज नरसिंहपुर जिले के सभी शासकीय/ अशासकीय कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए नोडल अधिकारी होंगे। उन्हें निर्देशित किया गया है कि ऐसे सभी विद्यार्थी जिनकी उम्र एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो चुकी है और अब तक उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, उनका सत्यापन कर सूचीबद्ध करें और नाम जोड़ने की कार्रवाई पूर्ण करायें। इसके लिए शैक्षणिक कार्य के बाद या अवकाश दिवसों में कैम्पों का आयोजन संबंधित एसडीएम से सम्पर्क कर कराया जायेगा।
इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी जिले के सभी शासकीय/ अशासकीय हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए नोडल अधिकारी होंगे। ऐसे सभी छात्र- छात्रायें जिनकी उम्र एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो चुकी है और अब तक उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाया जाये। इसके लिए कैम्पों का आयोजन किया जाये। साथ ही विद्यार्थियों को अवगत कराया जाये कि यदि उनके परिवार का किसी सदस्य का नाम भी यदि मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, तो वे इस विशेष अभियान में अपना नाम जरूर जुड़वा लें।
सभी एसडीएम इस विशेष अभियान की मतदान केन्द्रवार समीक्षा करें और आवश्यकतानुसार विशेष कैम्प का संस्था प्रमुख से समन्वय कर आयोजन कर छूटे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वायें। सभी नगरीय निकायों के सीएमओ और जनपदों के सीईओ मृत मतदाताओं के कार्यालयीन संधारित अभिलेख की एक प्रति संबंधित बीएलओ/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करायें, ताकि मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाये जा सकें। वर्तमान या पूर्व जनप्रतिनिधियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं या नहीं यह सुनिश्चित कर लें। यदि किसी जनप्रतिनिधि का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही पूर्ण करें। उक्त सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावे।
सैनिक स्कूल रीवा में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर
नरसिंहपुर।सैनिक स्कूल रीवा में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए आगामी सत्र की अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा- 2023 आठ जनवरी 2023 को होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2022 है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी https://aissee.nta.nic.ac.in पर ली जा सकती है और इसी पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
बम्हौरी- तिंदनी में आयुर्वेद/ होम्योपैथी शिविर में हुआ 410 मरीजों का नि:शुल्क उपचार
नरसिंहपुर।शासकीय आयुर्वेद औषधालय बम्हौरी- तिंदनी में विधायक श्री जालम सिंह पटैल की मौजूदगी में नि:शुल्क आयुर्वेद/ होम्योपैथी मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 410 मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया गया। इनमें से 268 मरीजों का आयुर्वेदिक पद्धति से और 142 मरीजों का होम्योपैथिक पद्धति से उपचार किया गया। मरीजों को औषधियों का वितरण भी किया गया।
झिकौली में आयुर्वेद/ होम्योपैथी शिविर 29 नवम्बर को
नरसिंहपुर।शासकीय आयुर्वेद औषधालय झिकौली में 29 नवम्बर को प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक नि:शुल्क आयुर्वेद/ होम्योपैथी मेगा शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिला आयुष अधिकारी ने उक्त शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
गन्ना परिवहन करने वाले 43 ट्रेक्टर- ट्रालियों में लगाये रेडियम रिफ्लेक्टर
नरसिंहपुर,।जिला परिवहन कार्यालय और यातायात पुलिस के अमले द्वारा गाडरवारा रोड पर सोमवार को गन्ना परिवहन करने वाले 43 ट्रेक्टर- ट्रालियों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाये गये और ट्रेक्टर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में निर्देशित किया गया। साथ ही करेली सुगर मिल प्रबंधन को उनके यहां आने वाले सभी ट्रेक्टर- ट्रालियों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने के लिए निर्देशित किया गया।
: जिले में धान उपार्जन के लिए 50 खरीदी केन्द्र निर्धारित
Tue, Nov 29, 2022
जिले में धान उपार्जन के लिए 50 खरीदी केन्द्र निर्धारित
नरसिंहपुर।
राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन मौसम 2022- 23 में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का कार्य 28 नवम्बर 2022 से 16 जनवरी 2023 तक और मोटा अनाज (ज्वार एवं बाजरा) की खरीदी का कार्य एक दिसम्बर 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक पंजीकृत किसानों से किया जायेगा। शासन के निर्देशानुसार जिले में धान एवं मोटा अनाज (ज्वार एवं बाजरा) के उपार्जन कार्य के लिए 50 खरीदी केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने उपार्जन केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
इस सिलसिले में
धान उपार्जन
के लिये
तहसील नरसिंहपुर
के अंतर्गत खरीदी केन्द्र वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था नरसिंहपुर हेतु सीडब्ल्यूसी कठौतिया वेयर हाऊस, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था लोकीपार हेतु चौकसे वेयर हाउस सिंहपुर, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था डांगीढाना हेतु नरसिंह एक्सटेंशन वेयर हाऊस खमतरा और प्राथमिक सहकारी समिति नयागांव हेतु नर्मदा वेयर हाऊस मलाह पिपरिया,
तहसील करेली
के अंतर्गत वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था करेली हेतु अनिल वेयर हाउस लिंगा, सरस्वती ग्राम संगठन लोलरी हेतु श्री मॉ वेयर हाऊस लोलरी, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था आमगांवबड़ा हेतु नेहा वेयर हाऊस भुगवारा एवं श्री गणेश स्वसहायता समूह जोवा हेतु 3 ए 3 सी मध्यप्रदेश वेयर हाऊसिंग शाखा करेली,
तहसील तेंदूखेड़ा
के अंतर्गत वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था तेंदूखेड़ा हेतु अमलतास एंड कंपनी रम्पुरा एवं वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था डोभी हेतु हरसिद्धि वेयर हाऊस बिलहेरा,
तहसील गोटेगांव
के अंतर्गत ग्राम उत्थान समिति गाड़ाघाट हेतु जय मारूति वेयर हाउस सर्रा, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था गोटेगांव हेतु कृष्णा वेयर हाउस रहली- कमोद, प्राथमिक सहकारी समिति इमलिया हेतु शिवशक्ति वेयर हाउस पिड़रई, प्रगति आजीविका ग्राम संगठन बौछार हेतु श्री शक्ति कार्पोरेशन गुंदरई, सेवा सहकारी समिति मर्या. उमरिया हेतु पदमावति वेयर हाउस लाठगांव- सूकरी, ग्राम उत्थान समिति श्यामनगर हेतु कमल वेयर हाउस कूसीबाड़ा मेन रोड कंजई, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति श्रीनगर हेतु हुकुमचंद वेयर हाउस श्रीनगर, सेवा सहकारी समिति मर्या. बरहटा हेतु जयश्री वेयर हाउस लाठगांव,
तहसील
सांईखेड़ा
के अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था खुरसीपार हेतु स्वामी वेयर हाउस कामती, सेवा सहकारी समिति पीपरपानी हेतु आर. लक्ष्मण वेयर हाउस गरधा, सेवा सहकारी संस्था रमपुरा हेतु आयरा वेयर हाउस सांईखेड़ा केन्द्र- 2, सेवा सहकारी संस्था बनवारी हेतु केशवानंद वेयर हाउस खैरीपाली, सेवा सहकारी संस्था तूमड़ा हेतु जानकी वेयर हाउस सांईखेड़ा, सेवा सहकारी संस्था सासबहू हेतु आयरा वेयर हाउस सांईखेड़ा केन्द्र- 1, नरसिंह फारर्मस क्राप प्रोड्यूसर कम्पनी नरसिंहपुर हेतु अंजली वेयर हाउस नांदनेर एवं वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था पलोहा हेतु दिव्या वेयर हाउस खैरी को खरीदी केन्द्र बनाया गया है।
इसी तरह
तहसील गाडरवारा
के अंतर्गत वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था गाडरवारा हेतु कृष्णा वेयर हाऊस गाडरवारा, सहकारी विपणन संस्था मर्या. गाडरवारा हेतु रामानुज वेयर हाउस कामती, ग्राम संगठन जमाड़ा हेतु ओम श्री मां गुर्जर वेयर हाउस जमाड़ा रोड, सेवा सहकारी संस्था आड़ेगांव हेतु रेवाश्री वेयर हाउस सालीचौका, अजासेस संस्था गोटीटोरिया क्रमांक 01 हेतु समिति परिसर चारगांव- गोटीटोरिया, अजासेस संस्था गोटीटोरिया क्रमांक 02 हेतु ग्राम तेंदूखेड़ा, सेवा सहकारी संस्था चीचली हेतु आदिशक्ति वेयर हाउस, सेवा सहकारी समिति छैनाकछार हेतु ग्राम रायपुर, सेवा सहकारी संस्था बाबईकलां क्रमांक- एक हेतु विनायक वेयर हाउस सालीचौका, सेवा सहकारी संस्था बाबईकलां क्रमांक- दो हेतु समिति परिसर इमलिया- पिपरिया, सेवा सहकारी संस्था पचामा केन्द्र हेतु स्वर्णपरी वेयर हाउस, सेवा सहकारी समिति मारेगांव क्रमांक 01 हेतु समिति परिसर मारेगांव, सेवा सहकारी समिति मारेगांव क्रमांक 02 हेतु समिति परिसर बसुरिया, ग्राम संगठन आमगांव छोटा हेतु सिद्धी वेयर हाउस सालीचौका, प्राथमिक सहकारी समिति मर्या. बोहानी हेतु राधारमन वेयर हाउस कौंड़िया, प्राथमिक सहकारी समिति मर्या. चिर्रिया हेतु अनाया वेयर हाऊस चिर्रिया, नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन ढाना हेतु समिति परिसर रहमा, सेवा सहकारी संस्था कौंड़िया हेतु रघुवंशी वेयर हाउस कौंड़िया, सेवा सहकारी समिति सूरना हेतु उपमंडी सिहोरा, सेवा सहकारी समिति सहावन हेतु जनकपुर वेयर हाऊस सहावन, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था करपगांव हेतु गुरूकृपा वेयर हाउस बटेसरा, सेवा सहकारी समिति महगुवांखुर्द हेतु शारदा वेयर हाऊस पिठहेरा एवं सहकारी विपणन संस्था मर्या. खुलरी हेतु जैन वेयर हाऊस अंजसरा को खरीदी केन्द्र बनाया गया है।
इसी तरह
ज्वार/ बाजरा
के लिए नरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत वृहताकार सेवा सहकारी संस्था नरसिंहपुर के खरीदी केन्द्र के अंतर्गत सीडब्ल्यूसी कठौतिया वेयर हाउस को खरीदी स्थल बनाया गया है।
इस सिलसिले में नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपार्जन केन्द्र की सम्पूर्ण व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे। खरीदी केन्द्र पर आने वाली उपज की गुणवत्ता पर सतत पर्यवेक्षण करेंगे। उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है, तो अपने स्तर पर उसका निराकरण करेंगे। ड्यूटी पर तैनात नोडल अधिकारी/ कर्मचारी उपार्जन केन्द्र पर उपार्जन अवधि के दौरान पूरे समय उपस्थित रहेंगे और शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के उपार्जन कार्य को समय सीमा में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।