: वीरेंद्र कुमार पटैल की सेवानिवृति पर दी विदाई
Wed, Nov 30, 2022
गाडरवारा। क्षेत्र के चांवरपाठा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम करौंदी की शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक वीरेंद्र कुमार पटैल को शासकीय सेवा से सेवानिवृति उपरांत होटल कम्फर्ट में आयोजित विदाई समारोह में भामा संकुल एवं आसपास की शालाओं के शिक्षको ने माला पहनाकर एवं शॉल, श्रीफल , उपहार देकर विदाई दी। विदाई समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी भी शामिल हुए जिनका शाल, श्रीफल से शिक्षको ने सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उदबोधन ने कहा कि वीरेंद्र पटैल जी ने शिक्षक के पद पर रहकर बेहतर सेवाएं दी। उनका आगामी जीवन अच्छे कार्यों में व्यतीत हो जिसका लाभ समाज को मिले। विदाई कार्यक्रम में प्राचार्य रजनीश जैन ने कहा कि वीरेंद्र पटैल जी की कार्यशैली सदैव सराहनीय रही। कार्यक्रम में बीआरसी राजेंश सेन ने भी अपने विचार रखते हुए उपस्थित अतिथियो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बीईओ ए एस मसराम, प्राचार्य जयमोहन शर्मा,संकुल भामा प्राचार्य राजेश पटैल, संतोष तिवारी, मधुसूदन पटैल, के के राजौरिया, कोमल सिंह पटैल, देवेंद्र ठाकुर , नीरज पटैल, निकिता राय सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
: जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम दिवस
Wed, Nov 30, 2022
जिले में 02 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2022 तक सम्पूर्ण जिले में नशामुक्ति कार्यक्रम अंतर्गत विविध प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। यूवाओं के द्वारा रैली, दीवार लेख, पोस्टर इत्यादि के माध्यम से नशीली चीजों से दूर रहने नशामुक्ति का संदेश दिया गया। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह पुलिस के निर्देशन में कलेक्ट्रेट प्रागण में नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष जिला पंचायत श्री रूदेश परस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, श्री जय सिंह मरावी, एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय, सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सेवा श्री डी.एस.मण्लोई, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोपरागढ़े उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दिया गया है। जिले में नशामुक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति व विविध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु छात्रों को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र जिला प्रशासन द्वारा प्रदाय की गई। इस अवसर पर उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री श्याम सिंगौर, पुलिस विभाग से श्री गिरवर सिंह, निरीक्षक थाना प्रभारी बजाग श्री वेदराम हिनीते थाना प्रभारी गाडसरई, श्री राहुल तिवारी थाना प्रभारी यातायात, श्री भुवन सिंह गहलोत जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, श्री मंशाराम उइके सहा. जिला आबकारी अधिकारी, श्री रामप्रकाश कुशवाहा नेहरू युवा केन्द्र सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, और विद्यार्थी मौजूद थे। उक्त कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक, और बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।
: शासकीय शाला माध्यमिक विद्यालय नयागांव सिरसी के प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के निर्देश
Wed, Nov 30, 2022
अनुपस्थित पाये गये शिक्षकों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के दिये निर्देशकलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. द्वारा आज गुना विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत करीली, नयागांव, सिरसी, कलेचरी का भ्रमण किया गया। इस दौरान अमृत सरोवर योजनांतर्गत निर्मित तालाब का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
कलेक्टर द्वारा आज ग्राम पंचायत कारीली के ग्राम चिड़रउ में तालाब का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण से चर्चा कर उचित मूल्य की दुकान पर राशन वितरण की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान वृद्धावस्था पेंशन के हितग्राहियों व आयुष्मान कार्ड आदि की जानकारी ली।
उन्होंने ग्राम पंचायत सिरसी स्थित शासकीय एकीकृत शाला माध्यमिक विद्यालय नयागांव स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल बंद पाया गया। इस दौरान (प्रा.शि.) प्रधानाध्यापक श्री रामसिंह भूरिया को निलंबित करने एवं माध्यमिक शिक्षक कु. लक्ष्मी चिड़ार, माध्यमिक शिक्षक श्री करनलाल सहरिया, प्राथमिक शिक्षक श्री राम कल्याण बैरागी, प्राथमिक शिक्षक श्रीमति रेखा बैरागी तथा प्राथमिक शिक्षक श्री महेश कुमार कसेरा की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद गुना श्री गौरव खरे उपस्थित रहे।