: जबलपुर के प्रमुख समाचार
Fri, Dec 2, 2022
जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 2 पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई
आज शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर थाना पनागर में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री ब्रम्हदत्त दुबे, एवं थाना यातायात में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार तिवारी को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह तथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री सौरभ तिवारी, की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने कहा कि आप सभी ने 37 से 41 साल तक की सेवा अवधी को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।
आज रात्रि में कॉम्बिंग गस्त के दौरान 106 गैरम्यादी वारंटी , 268 गिरफ्तारी वारंटी तथा मामलों में फरार 07 आरोपी पकडे गये
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम हेतु आज दिनॉक 30-11-22 की रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) श्री गोपाल खांडेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी।कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 3-4 टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक / सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त मे 106 गैर म्यादी वारिटयों एवं 268 गिरफ्तारी वारंटियों को तथा लंबित मामलो मे फरार 07 आरोपियों को पकडा गया वहीं 118 जमानती वारंट भी तामील किये गये।
स्वच्छता सर्वेक्षण में कार्यालयों की स्वच्छता की क्षेणी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर को मिला द्वितीय स्थान
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2023 में लगे सफाई योेद्धाओं, सफाई संरक्षकों, स्व सहायता समूह के प्रतिनिधियों आदि के साथ साथ स्वच्छता मित्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज दिनॉक 1-12-22 को मानस भवन के प्रेक्षागृह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता सैनिकों, स्वच्छता मित्रों, संस्था के प्रभारियों नागरिक समूह, स्व सहायता समूह, एन.जी.ओ., रहवासी संघ मार्केट , स्वच्छ इनोवेशन के प्रतिनिधियों का एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
स्वच्छता सर्वेक्षण में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर को कार्यालयों की स्वच्छता की क्षेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त होेने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जबलपुर पुलिस की ओर से सम्मान समारोह में पहुंचे उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह को प्रशस्ती पत्र एवं मोमेन्टो देकर महापौर श्री जगतबहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ , नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष श्री कमलेश अग्रवाल, स्वास्थ प्रभारी एम.आई.सी. सदस्य श्री अमरीश मिश्रा के साथ साथ अन्य जनप्रतिनिधियों कें द्वारा सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के आदेशानुसार पूरे पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर की नियमित प्रतिदिन साफ सफाई रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल के निर्देशन में सफाई कर्मियों द्वारा करायी जाती है। समय समय पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा स्वयं भी औचक साफ सफाई का निरीक्षण किया जाता है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिस लाईन का किया औचक निरीक्षण
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* आज दिनॉक 2-12-2022 को पुलिस लाईन जबलपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।आपने पुलिस लाईन जबलपुर में आरर्मोरी शाखा में आर्म्स के रख रखाव, साफ सफाई एवं स्टोर शाखा में बलवा ड्रिल सामग्री, डी.एफ.एम.डी, एच.एच.एम.डी. के रख रखाव का निरीक्षण करते हुये आर्म्स की नियमानुसार साफ सफाई होती रहे एवं ड्रोन कैमरे तथा डी.एफ.एम.डी, एच.एच.एम.डी. चालू एवं चार्ज हालत में हों रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी को निर्देशित किया, तत्पश्चात आपने वाहन शाखा में खडे वाहनों का भी निरीक्षण करते हुये वाहनों के पीए एवं सायरन सिस्टम चालू हालत में है कि नहीं को चैक किया।उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व आपकंे द्वारा दिनॉक 18-11-22 को पुलिस लाईन का औचक निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण के दौरान आर्म्स की साफ सफाई एवं शासकीय वाहनों को दुरूस्त हालत में रखने हेतु आदेशित किया गया था।आदेश के परिपालन में क्रेन एवं अन्य वाहनों में डेंट पैंट करवाते हुये वाहनों को दुरूस्त कराया गया है, आज औचक निरीक्षण के दौरान आपके द्वारा उक्त वाहनों को विशेष रूप से चैक किया गया।आपने पुलिस लाईन के कार्यालयीन स्टाफ को स्वच्छता के महत्व को बताते हुये साफ सफाई रखने हेतु आदेशित करते हुये रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी को भी पुलिस लाईन परिसर में प्रतिदिन साफ सफाई कराने हेतु निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देश पर क्राईम ब्रांच की थाना अधारताल, घमापुर, ग्वारीघाट पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही
अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 लीटर कच्ची, 269 पाव अंग्रेजी/देशी शराब कीमती 17 हजार 950 रूपये की एवं शराब बिक्री के नगद 1460 रूपये तथा मोटर सायकिल जप्त*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा के मार्ग निर्देशन में क्राईम ब्रांच की टीम द्वाराथाना ग्वारीघाट अंतर्गत पुराने रेल्वे स्टेशन के पास दबिश देते हुये गोलू महार उम्र 29 वर्ष निवासी ललपुर नई बस्ती ग्वारीघाट से 31 पाव अंग्रेजी, 29 पाव देशी शराब कीमती 5 हजार रूपये की जप्त की गयी।इसी प्रकार थाना ग्वारीघाट अंतर्गत पुरानी बस्ती रामलला मंदिर के आगे दबिश देते हुये उमेश पटेल उम्र 58 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती ग्वारीघाट के कब्जे से 7 पाव अंग्रेजी एवं 13 पाव देशी शराब कीमती 1400 रूपये की जप्त की गयी।इसी प्रकार थाना घमापुर अंतर्गत चांदमारी टेस्टिंग रोड में मे दबिश देेकर श्रीमति रीता कुचबंधिया उम्र 35 वर्ष निवासी चांदमारी टेस्टिंग रोड के कब्जे से 43 पाव देशी एवं 2 लीटर कच्ची शराब कीमती 2350 रूपये की तथा शराब बिक्री के 1460 रूपये तथा शुभम कोरी उम्र 25 वर्ष निवासी चंादमारी तलैया के कब्जे से 42 पाव देशी एवं 2 लीटर कच्ची शराब कीमती 2300 रूपये की जप्त की गयी।इसी प्रकार थाना अधारताल अंतर्गत अमखेरा पानी की टंकी के पास दबिश देते हुये राज लखेरा उम्र 34 वर्ष निवासी बडी स्कूल के पास पनागर से 115 पाव देशी शराब कीमती 6 हजार 900 रूपये की एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त की गयी।उपरोक्त सभी के विरूद्ध थाना ग्वारीघाट, घमापुर एवं अधारताल में धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।*उल्लेखनीय भूमिका-* अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों को पकडने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक राम सनेह शर्मा, प्रमोद पाण्डेय, अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक हरिशंकर , आरविंद, राममिलन , अमित श्रीवास्तव, राकेश बहादुर सिंह आरक्षक राजेश केवट की सराहनीय भूमिका रही।
: गाडरवारा तहसील के प्रमुख समाचार
Fri, Dec 2, 2022
एनसीसी कैम्प के लिए छात्राएँ रवानागाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की एन सी सी की छात्राएं तीसरे वार्षिक कैंप के लिए खमरिया जबलपुर के लिए रवाना हुई। छात्राएँ इस कैंप में 8 दिसंबर तक सम्मिलित होगी। कैंप 2 एमपी गर्ल्स बटालियन जबलपुर द्वारा लगाया जा रहा है। सभी छात्राओं को विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक और समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं दी। विद्यालय की तरफ से छात्राओं को पीटीआई विक्रम शर्मा केम्प स्थल तक छोड़कर आये।
बारहाबड़ा में शिक्षको की सेवानिवृति पर विदाई कार्यक्रमगाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बारहाबड़ा की शासकीय प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक जगदीश प्रसाद साहू की शासकीय सेवा पूर्ण होने एवं सहायक शिक्षक गीता अग्रवाल की स्वेक्षिक सेवानिवृति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें अनेक शिक्षको ने उन्हें शॉल, श्रीफल , उपहार सहित माला पहनाकर विदाई दी। कार्यक्रम में चीचली बीआरसी डी के पटैल ने कहा कि दोनों शिक्षको का संपूर्ण सेवाकाल सराहनीय रहा है। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य कमल सतारे, बीएसी अरुण दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कौरव एवं आभार मनोज वर्मा ने व्यक्त किया। विदाई कार्यक्रम में अनिल बोहरे, सरपंच रंजना बुधौलिया, गुड्डू तिवारी , वीरेंद्र रघुवंशी, लखनलाल श्रीवास ,किशोर विश्वकर्मा, खूबचन्द कोरी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विदाई कार्यक्रम उपरांत शिक्षक जगदीश साहू को उनके गाडरवारा स्थित आवास जाकर साईंखेड़ा बीएसी योगेन्द्र झारिया, जनशिक्षक संजय सोनी एवं मधुसूदन पटैल सहित अनेक शिक्षको ने उपहार देकर विदाई दी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया बीटीआई में रसायन प्रयोगशाला का अवलोकननवाचारी शिक्षक के के राजौरिया के कार्यो को सराहागाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने स्थानीय बीटीआई स्कूल में रसायन शास्त्र के उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राजौरिया द्वारा सुसज्जित रसायन प्रयोगशाला का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्हें शिक्षक के के राजौरिया ने परावर्तन के नियम, वेग संवेग संरक्षण नियम, दोलन की गति, दर्पण प्रतिबिंब, आर्गेनिक रसायन के कार्बनिक रसायनों के नाम व सूत्र सहित रसायन की अनेक कठिन अवधारणों को सरलीकृत रूप से समझाने की दृष्टि से उनके द्वारा उपयोग किए जा रहे टीएलएम की जानकारी दी। इस अवसर पर श्री राजौरिया ने उनके द्वारा बीटीआई स्कूल की दीवारों पर एवं बड़े हॉल में की गई आकर्षक पेटिंग को भी दिखाया। निरीक्षण के दौरान डीईओ श्री कुर्मी ने बीटीआई स्कूल में श्री राजौरिया द्वारा प्रयोगशाला में किए गए नवाचारों को छात्र उपयोगी बताते हुए सराहना की। उन्होंने कहा की विज्ञान एवं रसायन जैसे कठिन विषयो का ज्ञान छात्र छात्राओं को सरल टीएलएम का उपयोग करके ही दिया जा सकता है। इस अवसर पर बीईओ चीचली ए एस मसराम, प्राचार्य जयमोहन शर्मा, एस एन बसेडिया मधुसूदन पटैल, अनुज जैन आदि भी उपस्थित रहे।
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिकित्सा परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन 2 दिसंबर कोगाडरवारा। क्षेत्र की शासकीय शालाओं में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिकित्सा परीक्षण के लिए साईंखेड़ा ब्लॉक का शिविर सीएम राईज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय साईंखेड़ा में 2 दिसंबर दिन शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक लगाया जाएगा । विदित हो कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिविर आयोजन के नोडल अधिकारी और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सहायक नोडल अधिकारी होंगे जो शिविर स्थल की सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे। शिविर के लिए चाय, नाश्ता, भोजन, शुद्ध पेयजल समेत सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश जिला स्तर से दिये गए है। शिविर में नि:शक्तता प्रमाण पत्र शिविर स्थल पर ही प्रदान करने की व्यवस्था की जायेगी और नवीनीकरण भी किया जायेगा।बीईओ प्रतापनारायण ने सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यो से अपनी शाला में अध्ययनरत सीडब्ल्यूएसएन बच्चों को एक शिक्षक के साथ शिविर में अनिवार्यत: उपस्थित कराने की अपील की है । शिविर में शाला त्यागी एवं शाला अप्रवेशी छात्र छात्राओं का भी परीक्षण होगा।सी एम राइज विद्यालय साईखेड़ा का जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस विकासखंड साईखेड़ा में संचालित एकमात्र सी एम राइज विद्यालय का जिला शिक्षा अधिकारी एच पो कुर्मी एवं जिला परियोजना समन्वयक एस के कोष्ठी द्वारा आकस्मिक निरिक्षण किया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रताप नारायण भी उपस्थित रहे । विद्यालय पहुचने के उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की कक्षाओ में जाकर निरीक्षण किया और विशेष निर्देश भी प्रदान किये। उंन्होने व कक्षा दसवीं में जाकर विद्यार्थियों से चर्चा कर निदानात्मक कक्षाओं के संचालन की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कक्षा में एल ई डी टी वी के माध्यम से माध्यमिक शिक्षक मनीष शंकर तिवारी द्वारा लाइव डेमो क्लास का संचालन किया गया जिसे जिला शिक्षा अधिकारी श्री कुर्मी द्वारा सराहा गया। इसके उपरांत विद्यालय के पुस्तकालय में संस्था प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा द्वारा डी ई ओ तथा डी पी सी का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान शिक्षकों से बातचीत करते हुए डी ई ओ द्वारा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने हेतु निर्देशित किया गया एवं सायं कालीन प्रार्थना के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किये गए। इसके उपरांत डी ई ओ , डी पी सी और बी ई ओ संस्था प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा के साथ प्रस्तावित भूमि स्थल का अवलोकन करने गए। उन्होंने बरहटा स्थित प्राथमिक शाला का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर वेणी शंकर पटेल, भानु प्रताप राजपूत, अखिलेश मेहरा, मनीष शंकर तिवारी, मोनिका राय , पूनम बसेडिया,पुष्प सिलावट,जी एस मेहरा, सरदार सिंह राजपूत , हल्केवीर पटैल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
दिव्यांग बच्चों के चिकित्सा परीक्षण के लिए शिविर आयोजितगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र की शासकीय शालाओं में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिकित्सा परीक्षण के लिए साईंखेड़ा ब्लॉक का शिविर सीएम राईज उत्कृष्ट विद्यालय साईंखेड़ा में आयोजित किया गया । शिविर का शुभारंभ साईंखेड़ा जनपद अध्यक्ष छत्रपाल राजपूत ने अतिथियों की उपस्थिति में मां सरस्वती का पूजन कर किया। शिविर में चिकित्सकों डॉ डी पी पंथी, ऋतु वर्मा,राजेन्द्र सोनी, राकेश लोधी,हिमांशु पठारिया डॉ कुशवाहा ने 56 दिव्यांग छात्र छात्राओं का चिकित्सा परीक्षण किया जिनमे से 2 छात्रो के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाये गए एवं 11 छात्र छात्राओं के दिव्यांगता प्रमाणपत्रों का नवीनीकरण किया गया। शिविर में उदबोधन के क्रम में सर्वप्रथम साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण ने अतिथियों को शिविर से जुड़ी जानकारी दी। शिविर में साईंखेड़ा जनपद अध्यक्ष छत्रपाल राजपूत ने कहा कि दिव्यांग छात्र छात्राओं की पढ़ाई के लिए शिक्षको को विशेष मेहनत करने की आवश्यकता है। दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदना का भाव सभी मे होना चाहिए । शिविर के कार्यक्रम का संचालन बीएसी योगेन्द्र झारिया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा किया। शिविर के सफल आयोजन में बीआरसी गिरीश पटैल, डाइट व्याख्याता संजय शर्मा, अलका शर्मा ,बीएसी संदीप स्थापक, मनीराम मेहरा, प्रभात रूसिया , प्रशांत राय सहित शिक्षको वेनीशंकर पटैल, मनीष शंकर तिवारी, भानु राजपूत , देवेंद्र बसेडिया एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर अभय जाट का सहयोग सराहनीय रहा।
: नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य -: मोनू पटेल,जनसुनवाई में 182 आवेदन प्राप्त 41 का तुरंत निराकरण
Thu, Dec 1, 2022
नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य -: मोनू पटेल
जनसुनवाई में 182 आवेदन प्राप्त 41 का तुरंत निराकरण
गोटेगांव - स्थानीय नगर देवता श्री देव ठाकुर बाबा मंदिर के पास स्थिर एसआरजी कार्याल में अब प्रत्येक गुरुवार जनसुनवाई युवा नेता मोनू पटेल द्वारा की जा रही है इसी क्रम में विगत दिवस दिन गुरुवार को जनसुनवाई की गई जिसमे आम जनता की परेशानियों सुनी एवं उनके समाधान के हर संभव प्रयास किए जा गए ज्ञात होवे की बीजेपी के कद्दावर नेता केंद्र में राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की प्रेरणा एवं पूर्व राज्यमंत्री नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस जनसुनवाई में भाजपा युवानेता समाजसेवी गरीबों के हमदर्द एवं क्षेत्र के मशीहा मणिनागेंद्र सिंह मोनू पटेल खुद मौजूद रहकर हर गरीब की समस्या का तुरंत निराकरण कर रहे है इसी क्रम में इस गुरुवार 182 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमे 41 का तुरंत निराकरण किया गया है इस अनोखी जनसेवी पहल पर युवा नेता श्री पटेल ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि क्षेत्रवासियों नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना हमारी जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य है जो भी लंबित कार्य रहे हैं उन्हें तुरंत करवाने कार्यवाही कराई गई एवं जो भी हितग्राही योजनाओं से वंचित रहा है योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है
प्रत्येक गुरुवार को 5 घंटे होती है जनसुनवाई
बीते दिवस 1 दिसंबर को ठाकुर बाबा मंदिर के पास में स्थित एसआरजी कार्यालय में 5 घंटे तक जनसुनवाई चली। इस जनसुनवाई में पहुंचने वाले क्षेत्र के नागरिकों सहित दूसरे जिले के भी आमजन अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंच हैं जनसुनवाई में बीजेपी पार्टी के नेता, नगर के विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहकर हर समस्या का तुरंत समाधान करते है जनसुनवाई में ऐसे अनेकों मामले भिन्न-भिन्न विभागों से पहुंचे जिस पर कार्यवाही करते हुए युवा नेता पटेल ने तुरंत समाधान किए हैं।*
समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से की चर्चा*
एसआरजी कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई में जो भी समस्याएं बीजेपी युवा नेता मणिनागेंद्र सिंह मोनू पटेल के सामने आईं उन समस्याओं के निराकरण के लिए युवा नेता श्री पटेल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण किया। इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता पहुंच रहे है । सभी की समस्याएं सुनने के बाद उन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास शुरू किए गए।*
सप्ताह मे प्रत्येक 1 दिन आयोजित की जार ही जनसुनवाई*
भाजपा युवा नेता जननायक मोनू पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआरजी कार्यालय में सप्ताह मे प्रत्येक गुरुवार जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है और यहां पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए बैठ कर आमजनों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं हनेको मामले बाद बिबाद से भी संबंधित भी आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीजेपी का ये प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके।*
इन समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण*
ज्ञात होवे कि आम नागरिक व हितग्राहियों जो बिजली बिल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कर्मकांड मंडल मजदूरी कार्ड, पट्टा, राष्ट्रीय परिवार सहायता, राशन कार्ड, पेशन, आवास योजना से संबंधी शिकायतों के साथ-साथ तहसील कार्यालय मे राजस्व संबंधी मामले के अलावा जनपद पंचायत कार्यालय मे लंबित प्रकरणों से जूझ रहे आमनागरिक व हितग्राही शिकायत लेकर पहुंचे समस्याएं सुनते हुए समस्याओं का समाधान तत्काल किया गया।
स्वयम् के व्यय पर दिया गैस चल्हा एंव सिलेंडर
एसआरजी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में एक गरीब महिला गैस चूल्हा जलाने से वंचित थी जिसके यहां रसोई पकवान बनाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण लकड़ी बीनकर रसोई पकाती थी वही महिला युवा नेता श्री पटेल की जनसुनवाई में पहुंची तभी उस महिला को सहयोग के रूप गैस चूल्हा एवं सिलेंडर प्रदान किया गया यह रसोई सामग्री पाकर तिजिया बाई निवासी ग्राम जमुनिया के चहरे पर मुसकान आ गई एवं उन्होने अपने शब्दो मे सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया*इस मौके पर उपस्थित-*जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश पटेल,पार्षद प्रतिनिधि दीपक सोनी,राजू राजपूत, राजेंद्र राय,अर्जुन मालगुजार, सचिन पाठक, विक्की तिवारी, पं.जितेन्द्र चौबे, मुकेश चौकसे, वीरेंद्र पटेल, शरद तिवारी,वीरू तिवारी, योगेन्द्र पटेल, संदीप विश्वकर्मा, राजेश राजपूत, बल्लू विश्वकर्मा,रिंकू झारिया, संदीप पटेल, नीलेश पटेल, विकास राजपूत,राजा ठाकुर ,परसोत्तम पटेल, अनुराग उपाध्याय, योगेश कहार,मयूर, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, योगेश कहार, सहित अनेक जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता हितग्राही आमनागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।