: गाडरवारा,954 वे सप्ताह मे कदम किया पोधारोपण
Aditi News Team
Sun, Apr 14, 2024
गाडरवारा,954 वे सप्ताह मे कदम किया पोधारोपण
गाडरवारा। जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही* **कदम संस्था* का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का *954 वें सप्ताह* का पौधारोपण नर्मदा कालोनी स्थित सरस्वती शिशु उच्च माध्य.विद्यालय गाडरवारा प्रांगण* में संपन्न हुआ जिसमें मिनेन्द्र जी डागा श्रीमती गीता अग्रवाल, श्रीमती अलका जैन ,श्रीमती प्राची दिवाकर रुंगटा चिरंजीव अक्षय शर्मा, श्रीमती अर्चना जैन, विनोद सोनी ,श्रीमती ज्योति नेमा चिरंजीव अर्जुन राय, कुमारी महक चौरसिया, सुदर्शन गुप्ता, चिरंजीव वेदांत नीखरा ,कुमारी रितु कौरव के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ । जन्मदिवस पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
Tags :