Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

: लोक सेवा केंद्र में प्याऊ शुरू

Aditi News Team

Mon, May 12, 2025
लोक सेवा केंद्र में प्याऊ शुरू होने से आमजनों को मिलेगा लाभ  वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया की जनहितेषी पहल  गाडरवारा। बीते सोमवार को स्थानीय लोकसेवा केंद्र में भीषण गर्मी के मौसम में आमजनों को राहत देने के उद्देश्य से नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने गुड़ चना युक्त प्याऊ शुरू किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ विजयासन एवं जल देवता वरुण का पूजन किया। इस दौरान कन्याओं के पैर धुलाकर एक वृद्ध माता को मच्छरदानी भेंट की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रोटरी क्लब से जुड़े मिनेन्द्र डागा ने कहा कि लोकसेवा केंद्र में प्रतिदिन नगरवासी एवं दूरदराज से अनेक ग्रामीण विभिन्न कार्यों हेतु आते है। आमजनों को भीषण गर्मी में शुद्ध ठंडा पेयजल मिले इसी बात को ध्यान में रखकर श्री बसेड़िया ने यहाँ प्याउ शुरू किया है जो कि आमजनों के हित में सराहनीय पहल है। इस अवसर पर श्री बसेडिया ने कहा की समाजसेवा ही मेरा हमेशा से ही प्रमुख उद्देश्य रहा है। लोक सेवा केंद्र में प्याऊ का शुभारम्भ इसी सेवा का एक हिस्सा है। कार्यक्रम में अरुण तिवारी, संजय राजोरिया,मनोज शर्मा, विनोद गुप्ता,लोक सेवा प्रबंधक नीरज कौरव, शिक्षक मधुसूदन पटेल, गायत्री परिवार से मूलचंद पटेल, राहुल राजपूत व सेवा प्रदाता संघ से गजेंद्र गिरी, संजय काबरा, नीतेश शर्मा, तनुश्री बसेड़िया उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुकेश बसेड़िया द्वारा विगत सतुवाई अमावस्या पर एक स्थान पर गुडचना युक्त प्याऊ तथा गाय माता के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर गाय जल पात्र रखे गए थे।

Tags :

जरूरी खबरें