Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के सहयोग से जिले में अवैध खनन, परिवहन

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

: गाडरवारा,सिने जगत के सुर सम्राट मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि के अवसर पर तराना म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की

Aditi News Team

Thu, Aug 1, 2024
हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर पार्श्व गायक सुर सम्राट मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि के अवसर पर तराना म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां वीणापाणि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन पूजन अर्चन माल्यार्पण तथा रफी साहब के छाया चित्र पर तिलक वंदन पुष्पअर्पण कर कार्यक्रम का आगाज गीत राम जी की निकली सवारी प्रेम कोरी व नरेश कौरव ने, इतना तो याद है मुझे घनश्याम विश्वकर्मा तुलसी विश्वकर्मा ने , मन तड़पत हरि दर्शन को आज चित्रदीप दुबे ने , जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा नरगिस खान प्रेम कोरी , मैंने पूछा चांद से के देखा है कहीं राघवेंद्र चौधरी , पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है . रिया श्रीवास प्रेम कोरी , ये पर्दा हटा दो जरा मुखड़ा दिखा दो प्रिया सराठे नरेश कौरव ने, रिमझिम के गीत सावन गाए खुशबू प्रजापति राघवेंद्र चौधरी , बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है राजकुमार ठाकुर ने ,आने से उसके आए बहार नंदकिशोर प्रजापति ने ,दोनो ने किया था प्यार मगर मुझे याद रहा अजय घारू ने एहसान तेरा होगा मुझ पर संजय गोस्वामी ने कार्यक्रम में विशेष गरिमामयी उपस्थिति सकल कोरी समाज वरिष्ठ समाजसेवी हरीश कोरी अजाक्स जिलाध्यक्ष बंसीलाल अहिरवार नगर पालिका पार्षद सभापति चंचल कोरी व्यवसायी सौरभ राय कमलेश बैरागी जयदीप कोरी दिलीप कोरी की रही, कार्यक्रम काफी देर रात्रि तक , जिसमें रफी साहब के अनेकों एकल व युगल सुमधुर सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां कलाकार बारी-बारी से देते रहे तथा उपस्थित दर्शक श्रोताओं ने कलाकारों के उत्साहवर्धन हेतु उनका मनोबल बढ़ाया , नगर का तराना म्यूजिकल ग्रुप समय-समय पर विभिन्न फिल्मी हस्तियों के जन्मदिन तथा पुण्यतिथि के अवसरों पर प्रस्तुतियाँ देता रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें