: मंन्दिर मढियों मे उमङा आस्था का जनसैलाब ,शक्ती की भक्ती मे लीन दिखे भक्त
Aditi News Team
Wed, Apr 10, 2024
जितेन्द दुबे शाहनगर पन्ना
मंन्दिर मढियों मे उमङा आस्था का जनसैलाब
शक्ती की भक्ती मे लीन दिखे भक्त
शाहनगर । देवी आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्रि शुरू हो गया है. ऐसे में मां की शक्ती की भक्ती में देवी के मंदिरों मढियों में आस्था का जन सैलाब दिखाई दिया . नगर की बङी मढिया में बङी माता आंत क्वारी माता खेर माता में जहां प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना हुयी वहीं दूसरे दिन ब्रम्चारणी माता की पुजा अर्चना करने श्रद्धालुओं की लाईन भोर होते ही लगी देखी गयी ।बुधवार को पूरे दिन माता के उद्घोष गूंजते रहे। गजब की छटा बिखरी कोई नंगे पैर तो कोई लेट लेट कर माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहूंचा भक्तों मे गजब का उत्साह दिखा ग्रामिण अंचल सहित नगर में अध्यात्म की यह खुशबू हर जगह बिखरती नजर आयी नौनिहाल बच्चो मे गजब का उत्साह वही युवा महिलाये भी इस धार्मिक कार्यों मे अपना हाथ बांटते दिखाई दी ।
Tags :