: नरसिंहपुर,प्रधानमंत्री जन मन योजना के लिए चारगाँव में लगाया गया कैम्प कलेक्टर पहुँची कैम्प में, किया विभागीय स्टालों का निरीक्षण
Aditi News Team
Sun, Jan 7, 2024
प्रधानमंत्री जन मन योजना के लिए चारगाँव में लगाया गया कैम्प
कलेक्टर पहुँची कैम्प में, किया विभागीय स्टालों का निरीक्षण
प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत चीचली जनपद पंचायत के ग्राम चारगाँव खुर्द (गोटीटोरिया) में भारिया जनजाति के लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजना का लाभ दिलाने के लिए कैंप आयोजित किया गया। इस कैम्प में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए जिसमे लोगों के आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, वनाधिकार पट्टे, आयुष्मान कार्ड आदि बनाए जाने का कार्य किया गया। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने इस कैंप में पहुंचकर स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभाग द्वारा प्रदत्त योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। कैम्प में बड़ागाँव से पहुँचे लोगों को केसीसी प्रदान किया।
मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा श्री दिनेश कुमार अंगारिया ने भी आदिवासी ग्रामीणों को केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया और इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कैम्प में सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने यहाँ मौजूद ग्रामीणों से रूबरू संवाद कर बताया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिये अद्योसंरचना विकास एवं सामाजिक, आर्थिक पिछड़ापन को दूर करने हेतु यह योजना 03 वर्ष तक क्रियान्वित की जावेगी। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान योजना अंतर्गत 09 मंत्रालयों के माध्यम से क्रियान्वित की जाने वाली 11 गतिविधियों सबको पक्का घर, हर घर नल से जल, गाँव गाँव तक सड़क, हर घर बिजली, शिक्षा के लिये हॉस्टल, कौशल विकास, दूरदराज के गावों तक मोबाइल मेडिकल यूनिट, सबको पोषण, उन्नत आजीविका, दूरदराज के गाँवों तक मोबाइल नेटवर्क के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों को भी सम्मिलित किया गया है। योजनाओं से वंचित भारिया परिवारों को लाभांवित किया जाना है उनमें प्रमुख रूप से आधारकार्ड, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पेंशन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम सुरक्षित मातृ अभियान, सिकलसेल मिशन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन प्रोग्राम सम्मिलित है, से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना है। आप सभी को इसका लाभ दिलाने के लिए कैम्प में प्रमुख रूप से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं बैंकिंग सेवाओं स्टाल लगाए गए हैं ।
जनपद पंचायत चीचली के ग्राम चारगांव खुर्द में कैम्प के दौरान लोगों के नवीन आधार कार्ड व संशोधन किये गये, जिसमें 47 लोगों के नवीन आधार कार्ड व 89 लोगों के आधार कार्ड में सुधार किया गया। इसके अलावा 40 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये। पोस्ट ऑफिस में 13 लोगों के जन- धन योजना के तहत खाता खोले गये। को- ऑप्रिटव बैंक द्वारा 6 लोगों के केसीसी और प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत 5 महिलाओं को योजनाओं से लाभांवित किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 136 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही 42 लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनाये गये।

Tags :