Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार,परिवहन विभाग द्वारा 5 हाईवा वाहनों पर चालानी कार्रवाई,मतगणना के संबंध में बैठक 22 मई को,कृषक संध्या कार्यक्रम में ग्रामीणजनों को बैंकिंग संबंधी किया जागरूक,विशेष पेंशन शिविर का आयोजन 21 से 24 मई तक

Aditi News Team

Tue, May 21, 2024
परिवहन विभाग द्वारा 5 हाईवा वाहनों पर चालानी कार्रवाई नरसिंहपुर। फ्लाईएश के वाहनों के संबंध में ओवरलोडिंग/ एक्स्ट्रा बॉडी की शिकायत पर प्राप्त होने पर परिवहन विभाग द्वारा 5 हाईवा वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 57 हजार 500 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी से प्लाईएश ढोने वाले फ्लाईएश के वाहनों के संबंध में ओवरलोडिंग/ एक्स्ट्रा बॉडी की‍ शिकायत प्राप्त हो रही थी। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा 12 मई को लगभग 3.30 बजे आकस्मिक चैकिंग करने के लिए एनटीपीसी के बाहर स्थित रोड पर चैकिंग के दौरान 5 हाईवा पाये गये। इन वाहनों पर एक्स्ट्रा बॉडी लगी थी। कार्रवाई के दौरान एक्स्ट्रा बॉडी वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में 5 वाहनों से 57 हजार 500 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया। परिवहन विभाग द्वारा शासन के नियमानुसार समय- समय पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। यह जानकारी जिला परिवहन अधिकारी श्री जितेन्द्र शर्मा ने दी है। मतगणना के संबंध में बैठक 22 मई को नरसिंहपुर। लोकसभा निर्वाचन- 2024 के अंतर्गत मतगणना गणना के संबंध में आवश्यक बैठक अब 22 मई को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी।   उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह बैठक 21 मई को आयोजित की जाना थी। जिसे उपरोक्तानुसार संशोधित किया गया है। इस बैठक में मतगणना की तैयारियों के संबंध में चर्चा की जायेगी। इस संबंध में समस्त सहायक रिटनिंग ऑफीसर, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, समस्त तहसीलदार व समस्त नायब तहसीलदार बैठक में उपस्थित रहेंगे।

शासकीय हाई स्कूल ठेमी में छात्र- छात्राओं को इनडोर आउटडोर खेल का प्रशिक्षण

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचपी कुर्मी के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के उद्देश्य से 13 जून 2024 तक समर कैंप के आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा इनडोर, आउटडोर खेल, पेंटिंग, डांस, योग की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में शासकीय हाई स्कूल ठेमी में प्राचार्य श्री गोविंद बड़कुर एवं प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा छात्र- छात्राओं को स्थानीय खेल कबड्डी, खो- खो के अलावा इनडोर गेम शतरंज के खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

      प्रभारी प्राचार्य श्री बड़कुर ने खेल गतिविधियों के साथ- साथ गर्मी में खानपान एवं शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी दी। स्वस्थ्य शरीर से मस्तिष्क भी स्वस्थ्य रहता है। हाई स्कूल ठेमी में छात्र द्वारा जहां स्थानीय खेल कबड्डी में अपना हुनर दिखा रहे हैं, वहीं छात्राओं द्वारा भी शतरंज में सहभागिता कर अपना उत्साह दिखा रहे हैं। विद्यार्थियों द्वारा अपनी रुचि के अनुसार समर कैंप में सहभागिता कर उत्साहित हो रहे हैं। इसके साथ- साथ शिक्षक भी इन गतिविधियों में अपनी सहभागिता दे रहे हैं।

कृषक संध्या कार्यक्रम में ग्रामीणजनों को बैंकिंग संबंधी किया जागरूक नरसिंहपुर।सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नरसिंहपुर द्वारा कृषक संध्या कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सिंहपुर छोटा में 18 मई 2024 को किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीणजनों को बैकिंग जागरूकता पहुंचाने के लिए किया गया।   अग्रणी जिला प्रबंधक श्री जयदेव विश्वास ने बताया कि कृषि संध्या कार्यक्रम में ग्रामीणजनों के साथ बैंकिंग से जुड़ने के फायदे, व्यवसाय में बैंक किस प्रकार सहायता करता है, बैंकिंग सेवाओं में किस प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी। कृषक संध्या कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणजनों द्वारा इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीणजनों को बैकिंग गतिविधियों की जानकारियां प्राप्त होती हैं ऐसे कार्यक्रम बैंक द्वारा होते रहना चाहिए।   कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक श्री तरूण कुमार, श्री अरूण कुमार, संदीप कुमार, फील्ड ऑफीसर अनुराग बसैडिया, श्रीमती अमिराज दुबे, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय माझी, डॉ. संजय पाल, डॉ. राजीव जैन, बैंक के स्टाफ, बीसी और ग्रामीणजन मौजूद थे। विशेष पेंशन शिविर का आयोजन 21 से 24 मई तक नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में लंबित पेंशन प्रकरण के निराकरण के लिए जिला पेंशन कार्यालय नरसिंहपुर में 21 मई से 24 मई तक विशेष पेंशन शिविर का आयोजन किया जायेगा।   इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती पटले ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे उक्त अवधि में कार्यालय अंतर्गत सेवानिवृत्त, मृत शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों का ऑनलाईन एवं ऑफलाईन पेंशन शिविर में प्रस्तुत कर प्रकरणों का निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिये संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Tags :

जरूरी खबरें