Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

: मां बीजासेन सामाजिक कल्याण सेवा समिति तृतीय प्याऊ का शुभारंभ :सत्तु वितरण किया गया 

Aditi News Team

Tue, Apr 29, 2025
मां बीजासेन सामाजिक कल्याण सेवा समिति तृतीय प्याऊ का शुभारंभ :सत्तु वितरण किया गया  गाडरवारा । विभिन्न क्षेत्रों में सद्भाव के साथ अपना विशिष्ट योगदान करने के लिए पहचानी जाने वाली मां बीजासेन सेवा कल्याण समिति कौडिय़ां रोड, गाडरवारा ने आज तृतीय पेयजल आपूर्ति के लिए प्याऊ का शुभारंभ सर्व श्री नरेश पाठक पूर्व विधायक, मिनेन्द्र डागा, हंसराज मालपानी, अधरूजजी अनिल साहू सत्य साई सेवा समिति पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रीतेश राय, पार्षद शुभम राजपूत, रोटरी क्लब के मनीष जायसवाल, अशोक राजपूत, सेवा समिति अध्यक्ष सुनील राजपूत शास्त्री वार्ड, अशोक मोलासरिया..पत्रकार संजय गुप्ता .. की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक संस्कृति के अनुसार पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया । लोकार्पण उपरांत वैशाख माह भारतीय परम्परा के संवर्धन की दिशा में सत्तु वितरण प्रसाद के रूप में किया गया । सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष राजपूत ने बताया कि पिछले बारह वर्ष से अधिक समय से नगर के विभिन्न भीड भाड़ वाले इलाकों में लगभग आवश्यकता अनुसार पन्द्रह प्याऊ जनसेवार्थ खोलने का क्रम मां बीजासेन और नर्मदा के आशीर्वाद से सतत जारी है । आगामी दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में यह कार्य किया जाएगा ,नगर में जनमानस में उक्ताशय की मुक्त कंठ से प्रशंसा की जाए रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें