Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

ऑनलाइन परख ऐप पर दर्ज होगी निरीक्षण रिपोर्ट

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

: पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा आयोजित की गयी जिले के सभी थानों की कानून व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा बैठक

Aditi News Team

Thu, Jun 13, 2024
पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा आयोजित की गयी जिले के सभी थानों की कानून व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा बैठक, थाना क्षेत्रों में गौवंश के अवैध परिवहन, सट्टा, जुआ, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, चोरी की घटनाओं पर लगाएं पूर्णतः अंकुश, थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश, शिकायतें मिलने पर की जावेगी कठोर दण्डात्मक कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम नरसिंहपुर में अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गयी। बैठक में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया सहित सभी अनुभागों के एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित हुये। थाना क्षेत्रों में गौवंश के अवैध परिवहन, सट्टा, जुआ, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, चोरी की घटनाओं पर लगाएं पूर्णतः अंकुश :- समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में गौवंश के अवैध परिवहन, अवैध शराब का अवैध परिवहन, विक्रय, अवैध मादक पदार्थ का विक्रय, सट्टा, जुआ एवं रेत माफियाओं एवं समस्त प्रकार के माफियाओं पर सख्ती बरतते हुये क्षेत्र में अवैध कारोबार का पूर्णतः प्रतिबंधित करने हेतु जिले के सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को सख्ती से निर्देशित किया गया है साथ ही थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कर शिकायत कर्ता को संतुष्ट किया जावे एवं अनावश्यक आजमनों की शिकायतों को लंबित न रखा जावे तथा जिला एवं अनुभाग स्तर पर शिविर का आयोजन कर पीडित व्यक्तियों की शिकायत प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण किया जावे। पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये गये कि उनके क्षेत्र में यदि अवैध गतिविधियों के संचालन की जानकारी प्राप्त होती है तो उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण को लेकर की जावे कार्यवाही :- पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों के ऐसे आदतन अपराधी जो वर्तमान में जमानत है उनकी निरस्तीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। धार्मिक स्थलों पर लगे लॉउड स्पीकर निर्धारित मापदंड अनुसार नही पाए जाने पर की जावे कार्यवाही :- थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण किया जावे एवं धार्मिक स्थालों लॉउड स्पीकर की चैकिंग की जावे कि शासन के दिशा निर्देशों के पालन किया जाना जा रहा है कि नही। पालन न किए जाने की स्थिति में कार्यवाही सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देश, सडक दुर्घटना होने पर तत्काल घटना स्थल पर पहॅुचे एसडीओपी एवं थाना प्रभारी :- पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक के दौरान जिले के सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जैसे ही किसी भी सडक दुघर्टना की सूचना प्राप्त होती है तो संबंधित एसडीओपी एवं थाना प्रभारी तत्काल घटना स्थल पर पहॅुचकर एवं घायलों की आवश्यकता अनुसार तत्काल मदद पहुचाएं एवं स्वयं घायलों को अस्पताल पहॅुचकर में मदद करें। साथ ही अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा समस्त एसडीओपी को निर्देश दिये गये कि वे अपने-अपने क्षेत्र के दुर्घटना संभाबित क्षेत्र (ब्लैक स्पॉटों) का भ्रमण करे एवं सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्ययक उपाय करें। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत लगातार करे मुसाफिरों की चैकिंग :- पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक में उपस्थित सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जिले में कृषि कार्य एवं अन्य कार्यो से बाहर से आये मुसाफिरों निरंतर चैकिंग कर उनसे संबंधित समस्त जानकारियों को एकत्रित कर उनका चरित्र सत्यापन कराया जाना सुनिश्चित करें। पूर्व से नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधी जो जेल में निरूद्ध थे रिहाई उपरान्त उन रखी जावे निरंतर नजर :-थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनओं एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधों के अपराधी जो जेल में निरूद्ध थे उनकी रिहाई उपरान्त उनकी निरंतर चैकिंग की जावे एवं संदिग्धों पर कडी नजर रखी जावे।

Tags :

जरूरी खबरें