: जबलपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने थानों में लिस्टिड गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की कराई गुण्डा परेड
Aditi News Team
Wed, May 8, 2024
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने थानों में लिस्टिड गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की कराई गुण्डा परेड
पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाने में लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों को थाने बुलाया जाकर सभी की प्रोफाईल एवं फोटो अपडेट करने हेतु आदेशित किये जाने पर आज दिनॉक 8-5-2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे एवं समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/एसडीओपी के मार्गदर्शन में शहर एवं देहात के थाना प्रभारियों के द्वारा थाने में लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाश को बुलाया गया, पूर्व में भरी गयी प्रोफाईल को मोबाईल नम्बर, फोटो आदि से अपडेट किया गया इसके साथ जीवन यापन के सम्बंध में सघन पूछताछ करते हुये कथन लेख किये गये तथा सभी को सख्त हिदायत दी गयी कि यदि अशांति का वातावरण निर्मित किया गया अथवा किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो बंध पत्र की राशि तो जमा करवाई जायेगी ही, इसके साथ ही कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी।
Tags :