Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

: गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के पालन के क्रम में पुलिस मुख्यालय, भोपाल में आज मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था (लाॅ एंड ऑर्डर) की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Aditi News Team

Sun, Apr 27, 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) की समीक्षा करते हुए आज पुलिस मुख्यालय भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को सख्ती से लागू करने के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। https://youtu.be/ChaMHs2gOYg?si=JzSyYE9dreNhAryL प्रदेश में पाकिस्तानी वीजा धारक नागरिकों को चिन्हित कर आगामी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया कि तय समय-सीमा के बाद मध्यप्रदेश में लंबी अवधि के वीजा, राजनायिक वीजा और आधिकारिक वीजा धारकों के अतिरिक्त सभी पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करना सुनिश्चित हो। मध्यप्रदेश में अध्यनरत जम्मू कश्मीर के छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, किसी भी स्थिति में प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं हो।

Tags :

जरूरी खबरें