Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

: यूपी के झांसी में भीषण और दर्दनाक हादसे में दूल्हा सहित दर्दनाक हादसे में 4 लोगों के जिंदा जलने से हुई मौत 

Aditi News Team

Sun, May 12, 2024
यूपी के झांसी में भीषण और दर्दनाक हादसे में दूल्हा सहित दर्दनाक हादसे में 4 लोगों के जिंदा जलने से हुई मौत  दुल्हन का था इंतजार दूल्हे की पहुंची लाश,जिंदा जले लोगों की सामान से शिनाख्त की, जंजीर से दूल्हे और बैग से बड़े भाई का शव पहचाना।   यूपी के झांसी में भीषण हादसे में दूल्हा, उसका भाई, 4 साल का भतीजा समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। बारात लेकर निकला दूल्हा आकाश (25) अपनी मां से वादा करके गया था कि वह बहू लेकर लाएगा।   बूढ़ी मां भी बहू के स्वागत में लगी थी, लेकिन बिना दुल्हन के ही दूल्हा बना बेटा सफेद कफन में लिपटकर घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। दूल्हे के साथ उसके बड़े भाई आशीष (32), मासूम भतीजे मंयक (4) की लाश भी आंगन में रखी गई तो सभी दहाड़े मारकर रोने लगे।   तीनों के शव इतनी बुरी तरह से जल चुके थे कि उनको पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। दूल्हे के चचेरे भाई जितेंद्र अहिरवार ने बताया- न खोपड़ी पर मांस था और न ही हाथों पर। सिर्फ हड्‌डियां दिखाई दे रही थी। बच्चा छोटा था, तो पहचान में आ गया। रात को आकाश, आशीष और ड्राइवर जयकरण उर्फ भगत के शव पहचानने में नहीं आ रहे थे।   सुबह उजाले में पुलिस ने दोबारा शव दिखाए। जब सोने की जंजीर से दूल्हे आकाश के शव की पहचान की। इसके अलावा बैग से आशीष की लाश को पहचाना। ऐसे शवों की पहचान हो पाई। शनिवार शाम को एक चिता पर तीनों शवों को रखकर जलाया गया।

Tags :

जरूरी खबरें