Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

ऑनलाइन परख ऐप पर दर्ज होगी निरीक्षण रिपोर्ट

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

: पीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों का किया सम्मान 

Aditi News Team

Tue, Jun 11, 2024
पीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों का किया सम्मान  गाडरवारा। गत दिवस पीएससी परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर लेखा सेवा के पदों पर चयनित हुई बेटियों श्रद्धा कौरव, साक्षी कौरव एवं सिद्धि कौरव को उनके घर जाकर माँ विजयासन इंस्टीट्यूट के संचालक व समाजसेवी मुकेश बसेड़िया एवं शिक्षक संदर्भ समूह ने मैडल पहनाकर , ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री बसेडिया ने बेटियों को पीएससी में चयनित होने पर उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि बेटियों के प्रशासनिक पदों पर चयन होने से जिले का गौरव बढ़ा है एवं आज हमारे द्वारा उनको सम्मानित करने का उद्देश्य ये है कि समाज की अन्य बेटियां भी इसी तरह मेहनत कर आगे बढ़ें । इस अवसर पर सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ आर के कौरव, बेटियों के परिजन भगवान दास कौरव, संतराम कौरव सहित शिक्षक संदर्भ समूह के जिला समन्वयक सिराज अहमद सिद्दिकी, बीएसी पवन राजौरिया, मधुसूदन पटैल, राजेन्द्र गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें