: गाडरवारा, सहायक संचालक ने किया निरीक्षण
Aditi News Team
Tue, Dec 12, 2023
सहायक संचालक ने किया निरीक्षण
गाडरवारा। बीते मंगलवार को सयुक्त संचालक कार्यालय लोक शिक्षण जबलपुर से सहायक संचालक राम श्रीवास्तव द्वारा स्थानीय शासकीय बालक उच्च मा वि (बीटीआई) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से पढ़ाई अन्य गतिविधियो की जानकारी ली । उन्होंने शिक्षको से पाठ्यक्रम,परीक्षा की तैयारी ,आईसीटी लेब, प्रयोगशाला लाग बुक सहित अन्य शैक्षणिक जानकारियाँ ली। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक है । बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए सभी शिक्षक उल्लेखनीय प्रयास करें। निदानात्मक कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई में कमजोर छात्रो की कठिनाइयों का भी निदान करें। इस अवसर पर प्राचार्य अनूप शर्मा, श्रीमती आरती पाठक , सुनीता पटैल सहित शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे ।
Tags :