Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

: सङक हादसे में बङे भाई की मौत ,छोटा भाई गंभीर रूप से घायल 

Aditi News Team

Fri, Apr 19, 2024
सङक हादसे में बङे भाई की मौत ,छोटा भाई गंभीर रूप से घायल   मामला कटनी मुख्य मार्ग से कचौरी मोङ झुकेही रोङ का    शाहनगर / थाना क्षेत्र के कटनी - पन्ना मुख्य मार्ग के समीप 2 किलोमीटर दूर कचौरी- झुकेही मार्ग अब हादसों का अड्डा बनता नजर आठ रहा है एक दिन मे दो एक्सीडेंट जिसमे एक की मौत मामला गुरूवार को जहां सुबह 10 अपने घर झुकेही जा रहे जीजा साले सङक हादसे का शिकार हो गये ।वही गुरूवार की दरम्यानी रात 10 बजे फिर उसी स्थान पर सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने चचेरे दोनों भाईयों की मोटरसाईकिल पर सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बङे चचेरे भाई की मौत हो गयी जबकी दूसरा छोटा भाई कटनी जिला चिकित्सालय मे मौत एवं जीवन के बीच सघर्ष कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसार तान सेन सिंह पिता अमन सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी तमुईया (कछरा) जो अपने छोटे चचेरे भाई हीरा सिंह पिता टन्टु सिंह उम्र 19वर्ष निवासी तमुईया (कछरा) जो झुकेही बरात मे शामिल होने अपनी मोटरसाईकिल क्रमांक एम पी 35-M- 3179 से झुकेही जा रहा थे तभी अज्ञात वाहन ने मोटरसाईकिल को जोरदार जिसकी सूचना राहगीरों ने 108 ऐम्बुलेन्स वाहन को दी गयी ।जानकारी मिलते ही ऐम्बुलेन्स स्टाॅप पायलेट फहीम अहमद एव ई . एम .टी . शाहरुख खाॅन घटना स्थल पहुंचे जहां दोनों घायलों को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया जहां शाहनगर अस्पताल मे ङाॅ सर्वेश लोधी ने त्वरीत घायलो को उपचार मुहैया कराया गया एवं कटनी जिला चिकित्सालय पहुचते ही रास्ते मे तान सेन सिंह पिता अमन सिंह उम्र 25 ने दम तोङ दिया जबकी छोटे भाई हीरा सिंह का इलाज चल रहा है ।

Tags :

जरूरी खबरें