Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

: नरसिंहपुर, उपार्जन केंद्रों पर अधिकारियों की ड्यूटी

Aditi News Team

Wed, Dec 27, 2023
उपार्जन केंद्रों पर अधिकारियों की ड्यूटी नरसिंहपुर।राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023- 24 में समर्थन मूल्य पर धान/ ज्वार की खरीदी का कार्य एक दिसम्बर से 19 जनवरी 2024 तक पंजीकृत कृषकों से किया जायेगा। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023- 24 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान/ ज्वार खरीदी कार्य के सुचारू रूप से संचालन के लिए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने उपार्जन केन्द्रों पर अधिकारियों की ड्यूटी नोडल अधिकारी के रूप में लगाई गई है। जारी आदेश के अनुसार तहसील नरसिंहपुर के अंतर्गत वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था लोकीपार हेतु चौकसे वेयर हाऊस सिंहपुर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित नयागांव हेतु मॉ नर्मदा वेयरहाउस मलाह पिपरिया, वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था डांगीढाना हेतु नरसिंह एक्सटेंशन खमतरा और वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था डांगीढाना हेतु सीडब्ल्युसी मंडी परिसर नरसिंहपुर को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। तहसील करेली के अंतर्गत वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था करेली हेतु 3 ए 3 सी करेली बस्ती वेयरहाउस और श्रीराम ग्राम संगठन करताज हेतु सीडब्ल्युसी कठौतिया को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। तहसील तेंदूखेड़ा के अंतर्गत वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था तेंदूखेड़ा हेतु अमलतारा एंड कंपनी रमपुरा और सरस्वती ग्राम संगठन लोलरी हेतु श्री मां वेयरहाउस लोलरी को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। तहसील गोटेगांव के अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति श्रीनगर हेतु हुकुमचंद वेयरहाउस श्रीनगर, सेवा सहकारी संस्था कमोद हेतु श्री कृष्णा स्टोरेज रहली कमोद, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित इमलिया (कामती) हेतु शिव शक्ति एग्रो वेयरहाउस पिंडरई- गोहचर, सेवा सहकारी समिति सिमरीबड़ी हेतु बालाजी वेयरहाउस गर्रा रोड, सेवा सहकारी समिति बरेहटा हेतु श्री शक्ति वेयरहाउस गुंदरई (मेख), सेवा सहकारी समिति बढैयाखेड़ा हेतु केजीएन वेयरहाउस उमरिया, विकास आजीविका ग्राम संगठन डोभ हेतु समृद्धि वेयरहाउस बगासपुर, ग्राम संगठन समिति गाडाघाट हेतु जय मारूति वेयरहाउस सर्रा, प्रगति आजीविका ग्राम संगठन बौछार हेतु शैल वेयरहाउस श्रीनगर क्रमांक 02, ग्राम उत्थान समिति श्यामनगर हेतु पद्मावती वेयरहाउस सुकरी कुंडा और ग्राम उत्थान समिति भामा हेतु जयश्री वेयरहाउस लाठगांव को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। तहसील गाडरवारा के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति बोहानी हेतु दिव्या वेयरहाउस ककरा रोड गाडरवारा, सेवा सहकारी संस्था चीचली हेतु मेसर्स न्यू पटेल वेयरहाउस, सेवा सहकारी संस्था कोड़िया हेतु श्री रघुवंशी वेयरहाउस कोड़िया, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित चिर्रिया हेतु अनाया वेयरहाउस चिर्रिया, सेवा सहकारी संस्था बाबईकला केन्द्र क्र.1 हेतु स्वर्णपरी वेयरहाउस सालीचौका, सेवा सहाकारी संस्था आडे़गांव हेतु मेसर्स रेवाश्री वेयरहाउसिंग सालीचौका, सेवा सहकारी संस्था बाबईकला केन्द्र क्र.2 हेतु जनकपुर वेयरहाउस सहावन, सेवा सहकारी संस्था पचामा हेतु मेसर्स आनंद लॉ. कार्पोरेशन सालीचौका, सेवा सहकारी समिति मारेगांव केंद्र क्र.1 हेतु सिद्धि वेयरहाउस सालीचौका, सेवा सहकारी समिति मारेगांव केन्द्र क्र.2 हेतु विनायक वेयरहाउस सालीचौका, विपणन एवं प्रक्रिया सहकारी समिति मर्यादित चांवरपाठा- खुलरी हेतु जैन वेयरहाउस अजंसरा, वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था, करपगांव हेतु गुरूकृपा वेयरहाउस बटेसरा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सूरना हेतु नायक देवी प्रभा वेयरहाउस लिंगा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था गोटीटोरिया केन्द्र क्र.1 हेतु समिति परिसर चारगांव गोटीटोरिया, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था गोटीटोरिया केन्द्र क्र.2 हेतु ग्राम तेंदुखेड़ा परिसर, सेवा सहकारी समिति छैनाकछार हेतु सांई आशीष वेयरहाउस चीचली रोड गाडरवारा, सेवा सहकारी समिति शाहपुर हेतु पूर्णिमा वेयरहाउस रहमा, महाकाल ग्राम संगठन पिपरिया हेतु गर्वित वेयरहाउस खमरिया, ग्राम संगठन आमगांव छोटा हेतु मेसर्स अंजली वेयरहाउस नांदनेर, ग्राम संगठन घुंटगो हेतु मेसर्स रामानुज वेयरहाउस गाडरवारा और दीपक ग्राम संगठन रामपिपरिया हेतु अरिहंत वेयरहाउस गुर्जर झिरिया को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। तहसील सांईखेड़ा के अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था रमपुरा हेतु आयरा वेयरहाउस सांईखेड़ा रोड, सेवा सहकारी संस्था बनवारी हेतु मेसर्स मॉ रेवा वेयरहाउस देवरी, सेवा सहकारी संस्था तूमड़ा हेतु सुविधा वेयरहाउस तूमड़ा, सेवा सहकारी संस्था पीपरपानी हेतु आर. लक्ष्मण वेयरहाउस गरधा, सेवा सहकारी संस्था महगवांखुर्द हेतु स्वामी वेयरहाउस कामती और वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था गाडरवारा हेतु शारदा वेयरहाउस पिठेहरा को खरीदी केन्द्र बनायाग या है। जारी आदेश में नोडल अधिकारी- कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।

Tags :

जरूरी खबरें