Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

: जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर, नरसिंहपुर को फलदार पेड़ों को काटने वाले के ऊपर कार्यवाही करने संबंधी ज्ञापन दिया 

Aditi News Team

Tue, May 6, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर, नरसिंहपुर को फलदार पेड़ों को काटने वाले के ऊपर कार्यवाही करने संबंधी ज्ञापन दिया  नरसिंहपुर 6 मई। बिना अनुमति , बिना सूचना के निजी जमीन पर फलदार पेड़ ठेकेदार द्वारा बिना सूचना के काटे जाने की शिकायत वावत । अनिल शर्मा ने ज्ञापन दिया l अपने ज्ञापन में अनिल शर्मा ने कहा कि  मैं अनिल शर्मा निवासी ग्राम रम खिरिया तहसील गाडरवारा, नरसिंहपुर है। मेरे ग्राम में रम खिरिया से झामर रोड स्वीकृत होने के पश्चात निर्माण धीन है। ठेकेदार संदीप ममांर करेली व उनके भतीजे द्वारा बिना कोई पूर्व सूचना के मेरी निजी भूमि में ग्राम में लगे फलदार फलते फुलते आम के पेड़ व अन्य दूसरे पेड़ काट दिये गये। रोड निर्माण में खेतोकी कोई नपाई नहीं हुई। उक्त भूमि हमारी पुस्तैनी भूमि है जिसे तीन पीढ़ि‌यों से हम खेती कर रहे है। संदीप ममार ठेकेदार द्वारा बिना किसी सूचना के हमारी निजी भूमि समतल की गई l दस से अधिक पेड़ो को काटा गया हे l जिसमें फलदार चार आम के फलो सहित आम के पेड़ काट गये । अतः निवेदन है कि जमीन के रोड निर्माण को स्थागित करते हुये पेड़ो को कटाई पर कार्यवाही करने की कृपा करें ।

Tags :

जरूरी खबरें