Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

: नरसिंहपुर भिलमाढाना में लगाया गया प्रधानमंत्री जन मन योजना का कैम्प,कलेक्टर पहुँची कैम्प में, ग्रामीणों से किया रूबरू संवाद

Aditi News Team

Tue, Jan 9, 2024
नरसिंहपुर भिलमाढाना में लगाया गया प्रधानमंत्री जन मन योजना का कैम्प,कलेक्टर पहुँची कैम्प में, ग्रामीणों से किया रूबरू संवाद नरसिंहपुर, 09 जनवरी 2024. प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत चीचली जनपद पंचायत के ग्राम भिलमाढाना में भारिया जनजाति के लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजना का लाभ दिलाने के लिए कैंप आयोजित किया गया। इस कैम्प में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए जिसमे लोगों के आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, वनाधिकार पट्टे, आयुष्मान कार्ड आदि बनाए जाने का कार्य किया गया। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने इस कैंप में पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू संवाद किया। कलेक्टर श्रीमती पटले ने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिये अद्योसंरचना विकास एवं सामाजिक, आर्थिक पिछड़ापन को दूर करने हेतु यह योजना 03 वर्ष तक क्रियान्वित की जावेगी। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान योजना अंतर्गत 09 मंत्रालयों के माध्यम से क्रियान्वित की जाने वाली 11 गतिविधियों सबको पक्का घर, हर घर नल से जल, गाँव गाँव तक सड़क, हर घर बिजली, शिक्षा के लिये हॉस्टल, कौशल विकास, दूरदराज के गावों तक मोबाइल मेडिकल यूनिट, सबको पोषण, उन्नत आजीविका, दूरदराज के गाँवों तक मोबाइल नेटवर्क के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों को भी सम्मिलित किया गया है। योजनाओं से वंचित भारिया परिवारों को लाभांवित किया जाना है उनमें प्रमुख रूप से आधारकार्ड, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पेंशन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम सुरक्षित मातृ अभियान, सिकलसेल मिशन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन प्रोग्राम सम्मिलित है, से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना है। आप सभी को इसका लाभ दिलाने के लिए कैम्प में प्रमुख रूप से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं बैंकिंग सेवाओं स्टाल लगाए गए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें