Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

: बीएसी पवन राजौरिया जिला स्तरीय शोध समिति सदस्य बने 

Aditi News Team

Tue, Dec 5, 2023
बीएसी पवन राजौरिया जिला स्तरीय शोध समिति सदस्य बने गाडरवारा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) प्राचार्य सुंदरलाल धुर्वे ने साईंखेड़ा जनपद शिक्षा केन्द्र के बीएसी पवन राजौरिया को राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार जिला स्तरीय शोध समिति का गठन किया है। समिति में जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा के बीएसी पवन राजौरिया को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। उक्त समिति की प्रथम बैठक 6 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से डाइट भवन नरसिंहपुर में होगी। उक्त समिति शोध कार्यो के अनुमोदन, अनुश्रवण, मूल्यांकन, परीक्षण एवं वित्तीय अनुमोदन के लिए उत्तरदायी होगी। श्री राजौरिया को सदस्य बनाये जाने पर बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक,योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा, वेदप्रकाश राजपूत, दीपक आरसे, मधुसूदन पटैल, राजेन्द्र गुप्ता, सत्यम ताम्रकार, सिराज अहमद सिद्दिकी, सुरेन्द्र पटैल, संजय श्रीवास्तव सहित सभी जनशिक्षकों एवं शिक्षको ने बधाइयां देते हुए डीईओ एच पी कुर्मी, डीपीसी आर पी चतुर्वेदी, डाइट प्राचार्य सुंदरलाल धुर्वे के प्रति आभार जताया है।

Tags :

जरूरी खबरें