: 964 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
Aditi News Team
Mon, Jun 24, 2024
964 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
गाडरवारा। जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 964 वें सप्ताह का पौधारोपण नर्मदा कालोनी स्थित सरस्वती शिशु उच्च माध्य.विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें - मुकेश जी जैन। ( शांतिदूत ),श्रीमती संजू जी शर्मा, राम मोहन जी शर्मा ,चिरंजीव ध्रुव अग्रवाल ,कुमारी कनक विश्नोई ,श्रीमती तनु काबरा राठी, चिरंजीव अयान गुप्ता बिटिया अनिका गुप्ता ,मकसूद खान के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती सुनीता संदीप स्थापक ,श्रीमती विमला वेदप्रकाश बिश्नोई ,श्रीमती ऊषा ओम प्रकाश पाराशर ,श्रीमती विद्या संतोष विश्वकर्मा, श्रीमती अर्चना अभिषेक जैन, श्रीमती प्रियंका अभिनव जैन की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ ।
जन्मदिवस व शादी की सालगिरह पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।
इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
Tags :