Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: 169 बेटियों का परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने सपत्नीक किया कन्यादान राहतगढ़ में दिव्यांग नव-दम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद

Aditi News Team

Thu, May 12, 2022
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में राहतगढ़ में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सविता सिंह राजपूत के साथ नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हम स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें एक साथ 169 बेटियों के कन्यादान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के लिये जन्म से लेकर शिक्षा और शादी तक का व्यय उठा रही है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बेटी के विवाह के लिये अभिभावक परेशान होते थे और बेटी का विवाह पिता के लिये किसी कड़ी परीक्षा से कम नहीं होता था। बाबुल के रूप में मंत्री ने गाये मंगल गीत परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने इस मंगल कार्यक्रम में बुंदेली भाषा में गाये जाने वाले बन्ना गीत "बड़ी-बड़ी मूंछों के आये'' गाकर नव-दम्पत्तियों का स्वागत करते हुए दूधों नहाओ, पूतों फलो का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में प्रति कन्या 55 हजार रूपये व्यय किये जा रहे हैं। इसमें कन्या को घरेलू सामान के साथ 11 हजार रूपये का चेक और आयोजन व्यय शामिल है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आयोजित इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रत्येक बेटी के लिए राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने उपहार स्वरूप साड़ियाँ भेंट की। दिव्यांग जोड़े के लिए दिए 51-51 हजार रूपये मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन में राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने सम्मेलन में आये ग्राम मुहासा के दिव्यांग गोवर्धन बंसल तथा राखी बंसल के लिए 51-51 हजार रूपये की राशि अपनी तरफ से सप्रेम भेंट की और शुभकामनाएँ दी।

Tags :

जरूरी खबरें