Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

: है अकेलापन सभी में,,विषधरों की बस्तियों में कोई तो शंकर रहे। डॉ.सुशील शर्मा

Aditi News Team

Tue, Sep 27, 2022
है अकेलापन सभी में हैं यहाँ अविराम भीड़ें चल रहीं हैं दिग्भ्रमित है अकेलापन सभी में कौन किससे क्या कहे ? धूप के आगोश में हैं दूब की परछाइयाँ । रक्तरंजित स्वप्न देखें रात की तनहाइयाँ उड़ गए पंछी क्षितिज में नीड़ अब वीरान हैं । शब्द कोलाहल भरे हैं भाव सब सुनसान हैं। झूठ द्विगुणित हो रहा है सत्य निर्वासन सहे। झूठ की फसलें खड़ी हैं सत्य के परिवेश में। रावणों की बस्तियाँ हैं राम के इस देश में। अँजुरी भर चाँदनी में रात भर जीना मुझे । दर्द के पैमाने भरे हैं उम्र भर पीना तुझे। विषधरों की बस्तियों में कोई तो शंकर रहे।

Tags :

जरूरी खबरें