Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

गौसेवकों और पुलिस की सक्रियता के चलते वाहन जप्त, हुई एफआईआर की कार्यवाही

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

: स्नेह के मारू बौद्धिक दिव्यांगों के राष्ट्रीय अभिभावक परीसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

Aditi News Team

Wed, Nov 16, 2022
स्नेह के मारू बौद्धिक दिव्यांगों के राष्ट्रीय अभिभावक परीसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत रतलाम ।। बौद्धिक दिव्यांगों के अभिभावकों के राष्ट्रीय परिसंघ परिवार द्वारा केरल के त्रिशूर में आयोजित 28वें राष्ट्रीय अभिभावक अधिवेशन में स्नेह संस्थापक पंकज मारू को भारत के 32 राज्यों के 300 से अधिक अभिभावक संघो द्वारा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन कर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया । परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करने के पश्चात पंकज मारू ने लखदातार फाउंडेशन अभिभावक संघ रतलाम एवं सारथी की संचालिका श्रीमती स्वाति सोलंकी एवं स्नेह अभिभावक संघ नागदा के महेशचंद्र राठौड़ के साथ कर्नाटक राज्य के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत से भेंट देश भर में परिवार के अभिभावक संघों एवं संस्था सारथी रतलाम द्वारा बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण हेतु संचालित पुनर्वास कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्हें विगत वर्ष का वार्षिक गतिविधि प्रतिवेदन की प्रति भेंट की । स्नेह संस्थापक पंकज मारू की इस उपलब्धि पर स्नेह अभिभावक संघ नागदा द्वारा उनके प्रथम नगर आगमन पर स्नेह लायंस हाल में कार्यक्रम आयोजित कर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर लायंस क्लब नागदा ग्रेटर लियो क्लब नागदा ग्रेटर के पदाधिकारियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों स्नेह के स्टाफ आदि ने पुष्प माला एवं शुभकामनाएं भेंट कर हर्ष व्यक्त किया है।

Tags :

जरूरी खबरें