: सिलवानी, सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के चलते परिजनों ने राजमार्ग पर किया चक्काजाम,
Aditi News Team
Wed, Nov 24, 2021
सिलवानी। राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा मार्ग पर सुनेहरा पटना मोड़ पर गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह से चक्काजाम कर दिया।
मंगलवार की रात्रि में सुनेहरा पटना मोड़ पर बाइक एवं ट्रेक्टर की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। तीनो मृतक गोपाल केवट पिता मन्नू केवट, लक्ष्मी नारायण केवट पिता मोहनसिह केवट, अशोक केवट पिता जसमन केवट निवासी भानपुर तहसील सिलवानी निवासी है।
मृतकों के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुँच कर सुबह से ही चक्काजाम कर दिया है। घटनास्थल पर उदयपुरा थाना पहुँची।
Tags :
