Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: सिंचाई परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करें: मुख्यमंत्री

Aditi News Team

Wed, Mar 30, 2022

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में निरंतर सिंचाई की क्षमता में बढ़ोतरी करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश की विभिन्न निर्माणाधीन सिंचाई परियाजनाओं का कार्य समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने सिंचाई परियोजनाओं के मानचित्र का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में नर्मदा नियंत्रण मंडल की 73 वीं बैठक की समीक्षा कर रहे थे। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, किसान-कल्याण और कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल और नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुश्वाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास श्री आई.सी.पी. केसरी, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनोज गोविल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह वर्चुअली बैठक से जुड़े।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से पूरा करें। किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि कुछ परियोजनाएँ वर्ष 2022 और कुछ परियोजनाएँ वर्ष 2023 तक पूरी कर ली जाएं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान और किसान-कल्याण और कृषि विकास मंत्री श्री पटेल ने हरदा जिले को शत-प्रतिशत सिंचिंत जिला बनाने और विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। मंत्री श्री पटेल ने उपस्थित अन्य मंत्रीगण एवं अधिकारियों का भी मुँह मीठा कराया गया।

Tags :

जरूरी खबरें