Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

: समरसता यात्रा का नरसिंहपुर जिले में प्रवेश हुआ भव्य स्वागत 

Aditi News Team

Thu, Aug 3, 2023
समरसता यात्रा का नरसिंहपुर जिले में प्रवेश हुआ भव्य स्वागत नरसिंहपुर / संत शिरोमणि रविदास जी की समरसता यात्रा 25 जुलाई से बालाघाट जिले से शुरू हुई यात्रा सिवनी, छिंदवाड़ा होते हुए बुधवार को नरसिंहपुर जिले के भैंसा ग्राम में पहुंची जहां पर नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल द्वारा जिले की सीमा पर यात्रा की अगवानी की समरसता यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए रविदास जी की जय घोष के साथ चरण पादुका की पूजन की गई संत शिरोमणि रविदास जी की मूर्ति का निर्माण बडतूमा सागर मे होना है जिसकी समरसता यात्रा संपूर्ण मध्यप्रदेश में निकाली जा रही है मूर्ति निर्माण के लिए प्रत्येक ग्राम की नदियों से जल मिट्टी एकत्रीकरण भी किया जा रहा नरसिंहपुर जिले के सिंहपुर बड़ा कोसम खेड़ा निवारी आमगांव बड़ा आदि ग्रामो से होते हुए यात्रा करेली पहुंची जहां पर यात्रा स्वागत किया गया चरण पादुका पूजन कर मंचासीन अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिए यात्रा के दौरान हाकम सिंह चढ़ार पूर्व विधायक गोटेगांव , सुश्री प्रतिज्ञा परिहार जनपद अध्यक्ष , सौरभ राय, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक जयनारायण शर्मा सभी विकास खंडों के विकासखंड समन्वयक नवाकुर संस्थाएं एवं परामर्शदाता कोर ग्रुप द्वारा यात्रा में सहयोग किया जा रहा है ।

Tags :

जरूरी खबरें