Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

: सतना ,स्मार्ट सिटी की योजनाओं को हर-हालत में समय-सीमा में पूर्ण करें : वन मंत्री डॉ. शाह

Aditi News Team

Tue, Sep 28, 2021

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि स्मार्ट सिटी की विकास योजनाओं और जन-सुविधाओं के कार्यों को पूरा करने के लिए गति लाने के साथ-साथ इसकी निगरानी की जाना सुनिश्चित होना चाहिए। वन मंत्री एवं सतना जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शाह सतना में स्मार्ट सिटी, निर्माण कार्य एवं मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने नगर-निगम द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना एवं संबल योजना की भी समीक्षा की।

मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि वे स्वयं स्मार्ट सिटी और नगर निगम के कार्यों की प्रत्येक माह अलग-अलग कार्य स्थल के स्पॉट पर जाकर समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में टेंडर और वर्क ऑडर जारी हो चुके हैं, उन एजेंसियों को ताकीद किया जाए कि हर हाल में नियत की गई समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना होगा। इसके साथ ही निर्माण और विकास कार्यों के लिए स्मार्ट सिटी के प्रभारी अधिकारी को मौके पर जाकर हर सप्ताह की कार्य प्रगति का वीडियों क्लिप बनाकर प्रस्तुत करना होगा। बैठक में बताया गया कि स्मार्ट सिटी सतना परियोजना में अब-तक 127 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत के विकास और सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट वर्क कम्प्लीट किए जा चुके हैं।

इस मौके पर सांसद श्री गणेश सिंह, विधायक श्री नागेन्द्र सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें