Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में सरिता पटैल सम्मानित 

Aditi News Team

Mon, May 16, 2022
संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में सरिता पटैल सम्मानित गाडरवारा। गत दिवस जबलपुर के पंडित लज्जाशंकर झा शासकीय मॉडल स्कूल में आयोजित खेल प्रभारी शिक्षको के 5 दिवसीय संभागस्तरीय प्रशिक्षण में स्थानीय निवासी माध्यमिक शिक्षक सरिता पटैल को खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया है । विदित हो कि सरिता पटैल चीचली ब्लॉक अंतर्गत एकीकृत शासकीय हाईस्कूल सीरेगांव में माध्यमिक शिक्षक है। उन्हें खेल प्रशिक्षण के दौरान आयोजित 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान एवं रस्साकसी प्रतियोगिता में रनरअप रहने पर सहायक संचालक डी के खरे , शकुंतला वर्मा एवं आभा सिसोदिया ने शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रशिक्षण में जबलपुर संभाग में शामिल जिलों के खेल प्रभारी शिक्षको ने 14 प्रकार के खेलों की विधाएं सीखी थी। सरिता पटैल के सम्मानित होने पर डीईओ श्रीमती जे एस विल्सन, रमसा एडीपीसी जी एस पटैल, बीईओ एएस मसराम, बीआरसी डी के पटेल एवं सीरेगांव प्राचार्य सतीश शर्मा सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी हे।

Tags :

जरूरी खबरें