Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

गौसेवकों और पुलिस की सक्रियता के चलते वाहन जप्त, हुई एफआईआर की कार्यवाही

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

: संभाग स्तरीय कला उत्सव में नगर के छात्र छात्राओं ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Aditi News Team

Mon, Nov 14, 2022
संभाग स्तरीय कला उत्सव में नगर के छात्र छात्राओं ने प्राप्त किया प्रथम स्थान गाडरवारा। गत दिवस जबलपुर के पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल स्कूल में आयोजित शालेय संभाग स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव में गाडरवारा के छात्र छात्राओं ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शास्त्रीय संगीत गायन में टीवीएन स्कूल गाडरवारा की सौम्या शर्मा, लोक नृत्य में बीटीआई गाडरवारा से मुकेश नोरिया एवं एकल अभिनय विधा में बीटीआई स्कूल गाडरवारा से आनंद कौरव एवं कन्या उ मा विद्यालय गाडरवारा से भूमिका श्रीवास ने प्रथम स्थान हासिल किया। अब ये छात्र छात्राएँ 22 नवंबर को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने बीटीआई स्कूल पहुंचकर छात्र आनंद कौरव एवं मुकेश नोरिया का मनोबल बढ़ाते हुए स्वयं की तरफ से पुरुस्कृत किया था। राज्य स्तर के लिए चयनित छात्र छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य अनूप शर्मा, जयमोहन शर्मा, आरती पाठक एवं के के वर्मा ने शुभकामनाएं दी है।

Tags :

जरूरी खबरें