Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

पहचान हेतु स्टेशन मास्टर मदनमहल द्वारा लिखित सूचना जीआरपी मदनमहल को दी गई

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव ग्राम पुरा दफाई में एक दर्दनाक घटना सामने आई

24 घंटे में दो बड़े मामले आए सामने, कहीं लव जिहाद तो कहीं बलात्कार,दोनों आरोपी गिरफ्तार

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

: विश्व पर्यावरण दिवस पर कदम संस्था ने किया पौधारोपण

Aditi News Team

Mon, Jun 5, 2023
विश्व पर्यावरण दिवस पर कदम संस्था ने किया पौधारोपण. गाडरवारा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर विशेष पर कदम संस्था* का वृक्षारोपण कार्यक्रम बी टीआई स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमे दो पोधे वीलपत्री व अमरुद का पौधा लगाया । संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें बिगड़ते पर्यावरण के संदर्भ में लोगों ने अपने विचार रखें ।इस अवसर विशेष पर जैन महिला मंडल गाडरवारा की सदस्यों ने उपस्थित होकर पौधा रोपित किया ।जबलपुर से पधारे कदम साप्ताहिक पौधारोपण प्रभारी अरुण जी नीखरा इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए और कदम के कार्यों की तारीफ की । अरुण जी ने बीटीआई स्कूल की हरियाली देखकर प्रभावित हुए और कदम संस्था से जुड़े हुए बी टीआई के प्राचार्य जय मोहन शर्मा के स्वच्छ व हरियाली से भरपूर स्कूल बनाने के प्रयासों की सराहना की इस मौके पर कदम संस्था के संस्थापक अजय खत्री ,मंजू खत्री, मनोज वसा ,जुझार सिंह ,नारायण सोनी ,सुनील नीखरा ,नम्रता बसा सपना जैन, मिली जैन,कु सिद्दी, सुरेंद्र पटेल,कंछेदी लाल धानक और शाला परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें