Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा नशा मुक्ति अभियान

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

: विदिशा में बड़ा हादसा, लगभग 20 से 25 लोग कुएं में गिरे, 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, 3 की मौत, बचाव कार्य जारी

Aditi News Team

Fri, Jul 16, 2021

 

विदिशा जिले में गुरुवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया । गंजबासौदा में रात को कुएं में फिसलकर गिरी एक बच्ची को बचाने के लिए इसकी मेड़ पर खड़े कई लोग अचानक मिट्टी धंसने से कुएं में गिर गए और मलबे में दब गए ।इनमें से 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बचाव कार्य मध्यरात्रि के बाद भी जारी है । ताजा जानकारी के मुताबिक, तीन लोगों की मौत हो चुकी है. NDRF और SDRF की टीमें बचाव में लगीं हैं ।

वहीं, इस हादसे में कुएं में गिरने के बाद बचाये गए दो लोगों ने मीडिया से कहा कि कुएं में गिरी एक बच्ची को बचाते समय यह हादसा हुआ । उसे बचाने के लिए कुछ लोग इस कुएं में उतर गए, जबकि करीब 40-50 लोग उनकी सहायता करने एवं देखने के लिए कुएं की मेड़ और छत पर खड़े हो गए । उन्होंने कहा कि इसी बीच, कुएं की छत ढह गई, जिससे करीब 25-30 लोग कुएं में गिर गए । एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है ।

Tags :

जरूरी खबरें