: राज्य शिक्षक संघ की प्रांतीय पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा 9 को भोपाल में
Aditi News Team
Fri, Oct 7, 2022
राज्य शिक्षक संघ की प्रांतीय पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा 9 को भोपाल में
प्रदेश के समस्त संविदा शिक्षक, अध्यापक, राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग के तहत कार्यरत शिक्षक संवर्ग एवम 2005 के पश्चात एनपीएस प्राप्त कार्मिकों के हितलाभ हेतु एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाली, प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ, अनुकंपा नियुक्ति में शिथिलीकरण, राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग के तहत नव नियुक्त लोकसेवकों की परीवीक्षा अवधि 03 वर्ष के स्थान पर 02 वर्ष किए जाने एवम नियुक्ति दिनांक से शत प्रतिशत वेतनमान दिए जाने संबंधी विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश द्वारा प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश यादव के नेतृत्व में विगत 05 सितंबर 2022 शिक्षक दिवस से महाकाल की नगरी उज्जैन से पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा का संवर्ग हित में शुभारंभ कर प्रदेश के विभिन्न संकुल, तहसील बिकासखंड व जिला मुख्यालयों से होते हुए आगामी 09 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को भोपाल पहुंच रही है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी सियाराम पटेल ने कहा कि आगामी 09 अक्टूबर 2022 को अंबेडकर पार्क टी टी नगर भोपाल में पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा का प्रांतीय कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें संपूर्ण प्रदेश से संविदा शिक्षक, अध्यापक, शिक्षक साथी एवम शिक्षकाओं सहित एनपीएस प्राप्त कार्मिक बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता सहित अन्य प्रमुख मांगों के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री महोदय से आग्रह करेंगे।
जिला नरसिंहपुर के सभी संविदा शिक्षकों, अध्यापक साथियों, गुरुजियों, शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित सभी एनपीएस कार्मिकों से 09 अक्टूबर 2022 दिन रविवार" को प्रात: 11:00 बजे अंबेडकर पार्क टी टी नगर भोपाल अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने हक की लड़ाई में सहयोग प्रदान करने की अपील श्री अजीत जाट जिलाध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ नरसिंहपुर, श्री प्रमेंद्र सिंह जाट जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा नरसिंहपुर, श्री नगेंद्र त्रिपाठी प्रांतीय कोषाध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ, श्री सियाराम पटेल प्रदेश मीडिया प्रभारी, राज्य शिक्षक संघ, श्री कोमल सिंह पटेल प्रांतीय संगठन मंत्री, राज्य शिक्षक संघ एवम यात्रा प्रभारी श्री रघुवीर सिंह पटेल ब्लॉक अध्यक्ष गोटेगांव, श्री विवेक मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंहपुर, श्री अखिलेश सोनी ब्लॉक अध्यक्ष करेली, श्री गोविंद बुंदेला ब्लॉक अध्यक्ष चावरपाठा, श्री लक्ष्मीकांत कौरव ब्लॉक अध्यक्ष साईखेडा, श्री दौलत सिंह पटेल ब्लॉक अध्यक्ष चीचली, श्री चौधरी दीपसिंह, ब्लॉक अध्यक्ष, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा चावरपाठा, श्री सूर्यकांत पाठक, तहसील अध्यक्ष, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा तेंदूखेड़ा, श्री महेश वैष्णो, तहसील अध्यक्ष राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा गाडरवारा, श्री अखिलेश महाजन, तहसील अध्यक्ष राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा करेली, महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती सुमित्रा ठाकुर जिलाध्यक्ष, राज्य शिक्षक संघ महिला मोर्चा नरसिंहपुर, श्रीमती मंजुला शर्मा प्रांतीय प्रतिनिधि, राज्य शिक्षक संघ, श्रीमती ऊषा पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, राज्य शिक्षक संघ महिला मोर्चा चावरपाठा सहित सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने की है।
Tags :