: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के नरसिंहपुर पहुंचने पर की आगवानी,राज्यपाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
Aditi News Team
Mon, Nov 21, 2022
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के नरसिंहपुर पहुंचने पर की आगवानी
नरसिंहपुर। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का 21 एवं 22 नवम्बर को दो दिवसीय प्रवास पर नरसिंहपुर जिले में पहुँचने पर स्वागत किया गया।
राज्यपाल श्री पटेल का सोमवार को दोपहर लगभग 2.15 बजे नरसिंहपुर के चर्च ग्राउंड हैलीपेड पर आगमन हुआ। हैलीपेड पर विधायक श्री जालम सिंह पटैल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति काकोड़िया तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने अगवानी की और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों ने भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
राज्यपाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
नरसिंहपुर। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को 21 एवं 22 नवम्बर को दो दिवसीय प्रवास पर जिले में पहुँचने पर सर्किट हाऊस नरसिंहपुर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर मध्यप्रदेश सशस्त्र पुलिस के जवानों ने दिया।
इस मौके पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव भी मौजूद थे

Tags :