Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

पहचान हेतु स्टेशन मास्टर मदनमहल द्वारा लिखित सूचना जीआरपी मदनमहल को दी गई

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव ग्राम पुरा दफाई में एक दर्दनाक घटना सामने आई

24 घंटे में दो बड़े मामले आए सामने, कहीं लव जिहाद तो कहीं बलात्कार,दोनों आरोपी गिरफ्तार

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

: राज्यपाल श्री पटेल स्पेशल ओलंपिक टॉर्च हेंड ओवर कार्यक्रम में हुए शामिल,खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Aditi News Team

Wed, May 31, 2023
राज्यपाल श्री पटेल स्पेशल ओलंपिक टॉर्च हेंड ओवर कार्यक्रम में हुए शामिल,खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल स्पेशल ओलंपिक टॉर्च हेंड ओवर कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल ने तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में स्पेशल ओलंपिक दल में शामिल प्रदेश के प्रतिभागियों को मशाल सौंपी। उन्होंने हरी झंडी दिखा कर मशाल वाहकों को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण और पशुपालन मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, चेयरमेन स्पेशल ओलंपिक (भारत) श्रीमती मल्लिका नड्डा उपस्थित रही। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने खिलाड़ियों के बीच पहुँच कर उत्साह-वर्धन किया और उनके साथ समूह चित्र खिंचवाया। सदस्य स्पेशल ओलंपिक (भारत) श्री दीपांकर बेनर्जी ने बताया कि मशाल विभिन्न राज्यों का भ्रमण करते हुए मध्यप्रदेश आई है और यहाँ से दिल्ली और फिर बर्लिन जाएगी। बर्लिन में 17 से 25 जून 2023 तक स्पेशल ओलंपिक होगा, जिसमें 175 देश के एथलीट भाग लेंगे। स्पेशल ओलंपिक में भारतीय प्रतिनिधि दल में 300 सदस्य शामिल होंगे। इनमें 225 स्पेशल खिलाड़ी और 75 प्रशिक्षक शामिल हैं।

Tags :

जरूरी खबरें